सागर

मन में विचारों का असीमित आवेग होता है : केशव गिरी

द्वारिका विहार कॉलोनी में विश्व शांति के लिए तीन दिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कथा वाचक पं. केशव महाराज ने कहा कि हमारे मन की गति बहुत ही अटपटी होती है। मन में विचारों का असीमित आवेग होता है, जिनका कोई ओर-छोर नहीं। […]

less than 1 minute read
Feb 23, 2026

द्वारिका विहार कॉलोनी में विश्व शांति के लिए तीन दिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कथा वाचक पं. केशव महाराज ने कहा कि हमारे मन की गति बहुत ही अटपटी होती है। मन में विचारों का असीमित आवेग होता है, जिनका कोई ओर-छोर नहीं। मन को वश में करना प्रत्येक मनुष्य के लिए बहुत कठिन होता है, इसलिए हमारे सनातन धर्म में नाम जप और मंत्र जप का महत्व बताया गया है। जिनका उच्चारण मन को संतुलित रखने में सहायक होता है। भगवान शंकर का नम: शिवाय मंत्र हमारे शरीर के पंच तत्वों को संतुलित रखता है। आयोजन समिति सदस्य मानवेन्द्र मिश्रा ने केशव गिरी के संत जीवन का परिचय दिया। 250 से अधिक कोपर में शिवलिंग निर्माण हुआ। इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. सुखदेव मिश्रा, विधायक शैलेंद्र जैन, अनुश्री जैन, पूर्व महापौर अभय दरे, पार्षद बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, राजा रिछारिया, अभिषेक गौर, लोकेश तिवारी व शशि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Updated on:
23 Feb 2026 04:51 pm
Published on:
23 Feb 2026 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर