सागर

कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा

खुरई के ग्रामीण थाना क्षेत्र में खेत में बारगाह हटाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गंभीर अपराध में 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।बुधवार […]

less than 1 minute read
Mar 07, 2026

खुरई के ग्रामीण थाना क्षेत्र में खेत में बारगाह हटाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गंभीर अपराध में 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
बुधवार को ग्राम खेजरा इज्जत निवासी अनिल यादव 35 वर्ष ने थाना खुरई ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता भगवानदास यादव का गांव के ही जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव, नीरज यादव और करतार यादव से खेत में बारगाह हटाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने भगवानदास यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच करने शुरू की।
टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, सघन सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते गुरुवार को आरोपी जयराम यादव, केतार यादव और केदारनाथ यादव को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी उनके कब्जे से बरामद कर ली गई। शेष दो आरोपियों नीरज यादव और करतार यादव की तलाश जारी है।

Published on:
07 Mar 2026 04:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर