सागर

सागर-बीना नेशनल हाइवे पर यहां लगाया जा रहा है टोल प्लाजा, जल्द ही वाहन चालकों को देना पड़ेगा टैक्स

नेशनल हाइवे पर अभी तक टोल प्लाजा नहीं था, लेकिन ओवरब्रिज और नया रोड बनने के बाद यहां एनएचएआइ द्वारा टोल तैयार कराया जा रहा है।

less than 1 minute read
May 23, 2024
सागर-बीना नेशनल हाइवे पर यहां लगाया जा रहा है टोल प्लाजा, जल्द ही वाहन चालकों को देना पड़ेगा टैक्स

बीना/किशनपुरा. सागर-बीना नेशनल हाइवे से आने-जाने वालों को जल्द ही टोल टैक्स देना पड़ेगा। किशनपुरा के पास नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा तैयार किया जा रहा है। करीब दो माह में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो जाएगा और इसे एनएचएआइ के हैंडओवर कर दिया जाएगा। एनएचएआइ अथॉरिटी टोल का संचालन कराएगी।

टोल प्लाजा चालू करने से पहले एनएचएआइ ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए बीना-सागर के बीच करीब 75 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया है। इसके अलावा किशनपुरा के पास टोल निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। आने वाले करीब दो माह में टोल बनकर तैयार हो जाएगा। एनएचएआइ के अधिकारियों के मुताबिक टोल प्लाजा तैयार होते ही हैंडओवर ले लिया जाएगा। इसके बाद कार, बस, लोडिंग वाहन, ट्रक, मल्टीएक्सल वाहनों का शुल्क तय किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक टोल से होने वाली आय के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इससे एनएचएआइ की आय में तो इजाफा होगा, लेकिन इस मार्ग से आने-जाने वालों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बीना-सागर हाइवे से निकलने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स के रूप में मोटी राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

आसपास के लोगों को ज्यादा परेशानी

सागर से किशनपुरा की दूरी बामुश्किल 25 किलोमीटर है। किशनपुरा के साथ-साथ जिस स्थान पर टोल प्लाजा तैयार किया जा रहा है, उसके आसपास दर्जनों गांव हैं। इन गावों के लोग निजी वाहनों से रोज सागर आते जाते हैं। भविष्य में इन लोगों को कार से आने जाने पर टोल शुल्क देना पड़ेगा।

दो माह में बन जाएगा प्लाजा
टोल प्लाजा निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। आने वाले दो माह में प्लाजा बनकर तैयार हो जाएगा और इसे हैंडओवर लेने के बाद एनएचएआइ द्धारा संचालन किया जाएगा।
पंकज व्यास, एक्जीक्युटिव, इंजीनियर, एनएच, सागर

Published on:
23 May 2024 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर