सागर

छठवें दिन भी थमे रहे पहिए, ट्रांसपोर्टर्स को तिलहन संघ ने दिया समर्थन

ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ ने बायपास पर खड़े ट्रकों के चालक, परिचालकों से उनकी समस्याएं पूछी।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 5:12 PM IST
Trucks strike continues
Trucks strike continues

सागर. ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। बुधवार को ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ ने बायपास पर खड़े ट्रकों के चालक, परिचालकों से उनकी समस्याएं पूछी। इस दौरान संघ ने उनसे कहा कि किसी भी संगठन या एसोसिएशन द्वारा चंदा वसूली किए जाने पर वे उनसे संपर्क न करें। महासंघ के राकेश राठौर ने बताया कि नई अनाज मंडी में ट्रक मालिकों ने स्वेच्छा से इस हड़ताल में समर्थन की बात कही है। वहीं दूसरी ओर हड़ताल से प्रभावित गल्ला मण्डी व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारी भी हड़ताल के पक्ष में लामबंद हो गए हैं।

मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी
जिला तिलहन संघ के अध्यक्ष महेश साहू ने हड़ताल को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। सागर ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट मालिक महासंघ के अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान हीरालाल खटिक, गुरविंदर सिंह सलूजा, गणेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र राजपूत, सुनील राठौर, गौरव टुटेजा, सुशील बाजपेयी, राजू ठाकुर, विक्रम यादव, चंदन अग्रवाल, लालू जैन, सोनू पटैल, सोनू जैन, मनोज मोदी, सोनू तिवारी, राहुल जैन, मजहर खान सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।

हड़ताल के चलते आठ अगस्त तक होगी मूंग खरीदी
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत की जा रही सरकारी मूंग खरीदी की सरकार ने तारीख बढ़ा दी है। अब आठ अगस्त तक मंडियों मेें खरीदी की जाएगी। कृषि कल्याण व कृषि विकास विभाग ने मूंग उत्पादक 16 जिलों के कलेक्टरों को भेजे आदेश में कहा है कि ट्रांसपोर्टर की हड़ताल के कारण ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी प्रभावित हुई है, इस कारण मूंग खरीदी की अंतिम तारीख 31 जुुलाई से बढ़ाकर ८ अगस्त की जा रही है। विभाग ने यह आदेश होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, नरसिंहगढ़, हरदा, जबलपुर, विदिशा, गुना, देवास, इंदौर, धार, बालाघाट, कटनी, डिंडौरी, सिवनी और दमोह जिलों के मूंग उत्पादक किसानों को ध्यान में रखकर दिया गया है।

Published on: