बीना. विदिशा से ललितपुर बारात लेकर जा रही एक कार रेलवे गेट नंबर 10 गिरोल के पास ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल दो 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। […]
बीना. विदिशा से ललितपुर बारात लेकर जा रही एक कार रेलवे गेट नंबर 10 गिरोल के पास ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल दो 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार कार सवार लोग विदिशा से ललितपुर बारात लेकर जा रहे थे। इसी बुधवार शाम करीब 7.30 बजे रेलवे गेट नंबर 10 गिरोल के पास सामने आए ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी।
घटना में लक्ष्मण शर्मा (22) निवासी भोपाल, मोनू रैकवार निवासी भोपाल, भरत पिता बुर्जु ठाकुर (22) निवासी भोपाल, विकास पिता रामबाबू केवट (22) निवासी विदिशा, अजय पिता झिरीलाल (26) निवासी गंजबासोदा, अजबसिंह पिता रघुवीर केवट निवासी खेजरा घाट और नीलेश पिता कोमल केवट घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जितेन्द्र राय, पायलट प्रहलाद यादव और दूसरी एम्बुलेंस में मौजूद डॉ. हरपाल ने घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार करते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बरातियों ने बताया कि कार भरत चला रहा था। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।