सहारनपुर

सहारनपुर में मुठभेड़, एक दराेगा आैर एक बदमाश घायल, एक फरार

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गाेली दूसरा साथी हुआ फरार
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 5:14 PM IST
SP Bablu kumar

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश में हाे रहे सीरियल एनकाउंटर के बावजूद अपराधियाें के हाैसले बुलंद है। सहारनपुर में मंगलवार देर रात एक बार फिर बाईक सवार बदमाशाें ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह घटना सहारनपुर-नागल राेड पर हुई। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गाेली लगने से घायल हाे गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हाे गया। देर रात घायल बदमाश आैर पुलिसकर्मी काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक मंगलवार देर रात देहात कोतवाली पुलिस काे सूचना मिली कि नागल सहारनपुर राेड पर टपरी के नजदीक दाे बदमाश किसी अप्रिय घटना काे अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की ताे बाईक सवार बदमाशाें में से एक ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दराेगा मुकेश दिनकर घायल हाे गए। पुलिस की आेर से जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई ताे बाईक सवार एक बदमाश घायल हाेकर वहीं गिर गया, जबकि इसका दूसरा साथी फरार हाे गया।

पकड़े गए बदमाश पर अलग-अलग थानाें में दर्ज है दर्जनाें केस

घायल बदमाश ने अपना नाम सोनू पुत्र श्याम सिंह निवासी मच्छरहेड़ी थाना नकुड़ बताया है। देर रात पुलिस इसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इसके साथ दराेगा मुकेश दिनकर भी थे । दाेनाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अफसराें के मुताबिक सोनू पर सरसावा-नकुड़-गगोंह आैर गागलहेड़ी थानाें समेत मुजफ्फरनगर आैर शामली के अलग-अलग थानाें में भी दर्जनाें केस दर्ज हैं।

साेनू पहले भी कर चुका है पुलिस पर हमला
घायल बदमाश साेनू से पुलिस ने पूछताछ की ताे पता चला कि साेनू पहले भी पुलिस टीम पर हमला बाेल चुका है। इसने पिछले दिनाें रामपुर मनिहारान पुलिस पर हमला बाेला था। पुलिस ने इस मुठभेड़ के बाद साेनू के साथी बदमाश सेठपाल को ताे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सोनू फरार हाे गया था। अब साेनू काे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसका साथी इस बार फरार हाेने में कामयाब रहा। पुलिस अफसराें का कहना है कि साेनू के फरार साथी काे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: