सहारनपुर

अजब गजब: यूपी पुलिस का कारनामा, मैजिक चालक का हेलमेट नहीं पहनने का काटा चालान

यूपी पुलिस का फरमान अब मैजिक चलाते वक्त भी लगाना होगा हेलमेट

2 min read
Saharanpur

सहारनपुर. यूपी पुलिस का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। सहारनपुर में मैजिक चालक का पुलिस ने हेलमेट न पहनने के नाम पर चालान काट दिया। पुलिस कि यह कार्रवाई पूरे सहारनपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस घटना पर अलग-अलग तरह से चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों पुलिस की करतूत पर चुटकी लेते हुए कह रह हैं कि अब पुलिस का यह नया फरमान आया है कि मैजिक चलाते वक्त भी आपको हेलमेट लगाना पड़ेगा। कुछ लोग इसे पुलिस की लापरवाही मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यूपी पुलिस के दरोगा को धाराओं का ज्ञान गड़बड़ा गया है। इसी वजह से उन्होंने मैजिक चालक का हेलमेट नहीं पहनने का चालान काट दिया। इतना ही नहीं लोगों के बीच चर्चा इस बात को लेकर भी है कि पुलिस चेकिंग में हेलमेट के इतने चालान काट चुकी है कि सहारनपुर पुलिस को अब चार पहिया वाहन चलाने वाले चालक के सर पर भी हेलमेट चाहिए, इसलिए यह गलती सहारनपुर पुलिस से हुई है।

दिन में 12:00 बजे काटा गया चालान
यह चालान सहारनपुर की कोतवाली सिटी क्षेत्र की नुमाइश कैंप चौकी पर काटा गया। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे नुमाइश कैंप के रहने वाले प्रिंस अपने टाटा मैजिक यूपी 11 टी 6632 को लेकर जा रहे थे। प्रिंस ने बताया कि नुमाइश कैंप चौकी पर दरोगा ने उसे रोक लिया और नीचे आकर कागज दिखाने की बात कही। प्रिंस जब कागज लेकर दरोगा के सामने खड़ा हुआ तो उन्होंने पूछा कि क्या तुमने हेलमेट लगाया हुआ है। इस पर प्रिंस के मुताबिक उसने मना कर दिया कि वह Tata Magic चला रहा है और उसने इस कारण हेलमेट नहीं लगाया है। प्रिंस बताते हैं कि इसके बाद दरोगा ने हेलमेट न लगाए जाने का उनका चालान काट दिया गया।

धारा सही पर चालन बुक में गड़बड़ी
इस चालान को लेकर जब पत्रिका संवददाता ने यूपी पुलिस के कुछ तेज तर्रार दरोगा से बात की और उनसे पूछा कि जो धारा इस चालान में दिखाई गई है, क्या वह धारा हेलमेट की होती है। इस पर इन पुलिसकर्मियों ने बताया कि चालान बुक में धारा तो सीट बेल्ट की है, लेकिन विवरण लिखा गया है कि हेलमेट नहीं होने के कारण चालान काटा गया है।

Published on:
10 Jan 2018 07:28 pm