सहारनपुर

CAA के बाद अब भीम आर्मी ने इस मुद्दे को लेकर खोला मोर्चा

नियुक्तियों में प्रोन्नति के आरक्षण व्यवस्था समाप्त होने पर प्रदर्शन बड़ी संख्या में सहारनपुर से भी भीम आर्मी पदाधिकारी पहुंचे थे दिल्ली पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने के खिलाफ 23 को भारत बंद का आह्वान
less than 1 minute read
chandrashekhar-azad.jpg

सहारनपुर. सीएए और एनआरसी के बाद अब प्रोन्नति में आरक्षण व्यवस्था समाप्त किए जाने के विरोध में भीम आर्मी ने आस्तीन चढ़ा ली है। रविवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन किया। इसके लिए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने अधिक से अधिक संख्या में देशभर से लोगों को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था। चंद्रशेखर लगातार सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों से अपील कर रहे थे कि वह अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे। इतना ही नहीं चंद्रशेखर ने 23 फरवरी को भारत बंद का भी आह्वान किया है।

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सहारनपुर से भी भीम आर्मी के पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के मंडी हाउस में भीम आर्मी पदाधिकारियों ने प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त किए जाने का विरोध किया। यहां सरकार विरोधी नारे लगाए गए और कहा गया कि इस सरकार की सोच दलित विरोधी है। यही कारण है कि धीरे-धीरे दलित समाज के अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है। कुछ पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर आज हमने इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो इसके बाद दूसरे आरक्षण भी खत्म किए जाएंगे। इसलिए एकजुट होना बहुत जरूरी है। इस संबंध में 23 फरवरी को देशभर में बंद को सफल बनाए जाने की अपील भी की गई।

Published on:
16 Feb 2020 04:59 pm