सहारनपुर

यूपीः दहेज में स्विफ्ट कार ना मिलने पर विवाहिता आैर उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या

सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुरा गांव की घटना, पति समेत ससुराल पक्ष के चार के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज

2 min read
saharanpur news
murdar

सहारनपुर।

यह घटना आपके राेंगटे खड़े कर देगी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दहेज लाेभियाें ने विवाहिता आैर उसके पेट में पल रहे बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिता काे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से विवाहिता के मायके में शाेक व्याप्त है। आराेप है कि ससुरालियाें ने दहेज में स्विफ्ट कार ना मिलने पर इस घटना काे अंजाम दिया आैर सीड़ियाें से धक्का देकर विवाहिता आैर उसके पेट में पल रहे बच्चे काे माैत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आराेपी काे पति काे गिरफ्तार कर लिया है।

चार साल पहले हुई थी शादी

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव नाई नगला की रहने वाली नाजिश की शादी करीब चार साल पहले सरसावा थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुरा निवासी जुनैद के साथ हुई थी। आराेप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता काे ससुराल में परेशान किया जा रहा था। ससुराल पक्ष के लाेग दहेज में स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे। आराेप है कि करीब चार दिन पहले विवाहिता काे सीड़ियाे से धक्का दे दिया गया। इस हमले में विविहाता सीड़ियाें से नीचे गिर गई आैर इस घटना में विवाहिता आैर पेट में पल रहे बच्चे की माैत हाे गई।

दुर्घटना का रूप देने की काेशिश

ससुराल पक्ष की आेर से इस घटना काे दुर्घटना का रूप देने की काेशिश की गई प्रथम दृष्टया यह बताया गया कि संदिग्ध हालाताें में सीड़ियाें से गिरकर विवाहिता की माैत हुई है। अब पाेस्ट मार्टम रिपाेर्ट आने के बाद मृतका के पिता की आेर से सरसावा थाने में तहरीर दी गई है पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर ली है। पति काे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनके खिलाफ हुई रिपाेर्ट दर्ज

जुनैद पुत्र माेहम्मद इस्लाम निवासी इब्राहिमपुरा थाना सरसावा

माेहम्मद इस्लाम पुत्र नामालूम निवासी इब्राहिमुपरा थाना सरसावा

इसराना पत्नी इस्लाम निवासी इब्राहिमपुरा थाना सरसावा

कुमेश पुत्र इस्लाम निवासी इब्राहिमपुरा थाना सरसावा

Published on:
19 Oct 2018 02:25 pm