मदरसा जामिया शैखुल हिन्द के आलीम मुफ्ती असद कासमी ने कहा- 7 मई से शुरू हो रहा मुसलमानों का प्रवित्र माह रमजान
देवबंद. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा 2019 के चुनावों की तारीख का एेलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने देशभर में कुल सात चरणों में चुनाव कराने का एेलान किया है। पहले चरण के चुनाव जहां 11 अप्रैल को होंगे। वहीं अंतिम यानी सातवें चरण के चुनाव 19 मर्इ को होंगे। वहीं 7 मई से मुसलमानों का प्रवित्र माह रमजान भी शुरु हो जाएगा। इसी को देखते हुए देवबंदी उलेमा ने चुनाव आयोग से ईद के बाद चुनाव कराने की मांग की है। उनका तर्क है कि इस प्रवित्र महीने मे मुसलमान पूरे माह रोजा रखकर इबादत मे व्यस्त रहते हैं। इसलिए चुनावों की तारीखों में परिवर्तन किया जाए।
मदरसा जामिया शैखुल हिन्द के आलीम मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से जो चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया है। इन्हीं तारीख के बीच रमजान उल मुबारक महीना भी है। इसी दौरान चुनाव की घोषणा की गई है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा है कि पवित्र महीने रमजान का सालभर मुसलमान इंतजार करते हैं। इस दौरान पूरे दिन रोजे से रहते हैं आैर इबादत में मशगूल रहते हैं।
इसलिए चुनाव आयोग को चाहिए कि रमजान के पवित्र महीने को ध्यान मे रखते हुए आगे वक्त बढ़ा दिया जाए, ताकि मुसलमान आसानी के साथ में अपनी इबादत करते रहें और जब इबादत यानी रमजान का महीना खत्म हो जाए तो उसके बाद वोट आसानी के साथ में डाल सकें। उनका कहना है कि इसलिए चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव की तारीख बढ़ा देनी चाहिए। हो सके तो चुनाव को र्इद के बाद कराया जाए।