24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर आैर कैराना में 11 अप्रैल से 31 मई तक एेसे पूरी हाेगी चुनावी प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सहारनपुर में प्रथम चरण में चुनाव संपन्न होगा। 18 मार्च से आवेदन शुरु हाेंगे। 28 मार्च तक नाम वापसी आैर 11 अपैल काे नाम वापसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 11 Mar 2019, 11:29 AM IST

Chunav 2019

Chunav 2019

सहारनपुर।

लाेकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। संसद की प्रथम लोकसभा सीट सहारनपुर और कैराना सीट पर प्रथम चरण में चुनाव होगा । 11 अप्रैल चुनाव आयोग की ओर से मतदान की तिथि तय की गई है। 18 मार्च से ही नामांकन शुरु हो जाएंगे जाे 25 मार्च तक चलेंगे। 26 मार्च यानि अगले दिन को नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली जाएगी। 28 मार्च को प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का समय मिलेगा। इसके बाद 11 अप्रैल को मतदान होगा और 23 मई को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 23 मई वह दिन हाेगा जब कैराना आैर सहारनपुर के सांसद की घाेषणा की जाएगी।

रविवार शाम चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरे होंगे और खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां सभी 7 चरणों में चुनाव होगा। सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में चुनाव हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी इसकी घोषणा कर चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार के मुताबिक चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राजनीतिक पार्टियों ने भी आचार संहिता लगते ही अपने कार्यक्रम बनाने शुरू कर दिए हैं। किस पार्टी का चुनाव कार्यालय कहां हाेगा इस पर भी मंथन किया जा रहा है। चुनाव में सहारनपुर पर पूरे देश की नजर है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका गाधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी चुनावी सभाएं हाे सकती हैं। सहारनपुर निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि पारदर्शिता से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पर्याप्त तैयारियां की जा रही हैं। आचार संहिता का किसी भी रूप में उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा

सहारनपुर आैर कैराना लाेकसभा सीट की प्रमुख तारीख

18 मार्च से नामांकन शुरु

25 मार्च काे नामाकन पूर्ण

26 मार्च काे स्क्रूटनी

28 मार्च नाम वापसी

11 अप्रैल मतदान

23 मई मतगणना