सहारनपुर

कोरोना का डर: सहारनपुर में पांच पुलिसकर्मियों काे किया गया क्वॉरेंटाइन, मचा हड़कंप

Highlights बागपत में कोरोना पीड़ित के संपर्क में आया था एक पुलिसकर्मी कई दिनों से पांचों पुलिसकर्मी रह रहे थे एक साथ पांचों पुलिसकर्मियों काे कराया गया क्वॉरेंटाइन
2 min read
कोरोना का डर: सहारनपुर में पांच पुलिसकर्मियों काे किया गया क्वॉरेटाइन, मचा हड़कंप
कोरोना का डर: सहारनपुर में पांच पुलिसकर्मियों काे किया गया क्वॉरेटाइन, मचा हड़कंप

सहारनपुर। कैराना और बागपत में कोरोना के राेगी सामने आने के बाद अब सहारनपुर में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर पांच पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इन्हें आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया है।


सहारनपुर सीएमओ बीएस साेढी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी पांच पुलिसकर्मी वह हैं जो ट्रांसफर पर सहारनपुर आए हैं। इनकी हिस्ट्री के आधार पर इन्हे क्वॉरेंटाइन किया गया है। दरअसल हाल ही में जो बागपत में कोरोना पॉजिटिव मामला आया है इनमें से एक पुलिसकर्मी उस राेगी का पड़ाेसी है जाे हाल ही में उस राेगी के संपर्क में आया था।

बाकी चार पुलिसकर्मी इस पुलिसकर्मी के संपर्क में रहे हैं और इसी कारण इन पाचों पुलिसकर्मियों काे क्वॉरेंटाइन किया गया है। यह अलग बात है कि अभी तक इनमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है ना हीं इनमें कोरोना जैसे काेई लक्षण साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन फिलहाल इन्हें इनकी हिस्ट्री के आधार पर सहारनपुर के आईआईटी रुड़की कैंपस में रखा गया है।

इस घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ भी दिखा सजग

पांच पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किए जाने की खबर के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में भी सजगता बढ़ गई है। इस घटना के बाद घंटाघर पर इसका असर देखने काे मिला। पांच पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किए जाने के बाद घंटाघर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी खुद को सैनेटाइज कराते हुए दिखाई दिए। यहां पुलिस ने अपनी जीप, माेबाइल फाेन और यहां तक की हथियारों को भी सैनिटाइज कराया।

Published on:
27 Mar 2020 03:59 pm