सहारनपुर

Breaking- आखिरी राउंड में BJP के कीरत सिंह ने पलटी बाजी, इमरान मसूद के भाई हारे

Highlights BJP के कीरत सिंह ने अचानक पलट दी बाजी नोमान मसूद को 5362 वोट से हराया शुरू में Congress उम्‍मीदवार ने बनाई थी बढ़त
less than 1 minute read
kirat-singh.jpg

सहारनपुर। गंगोह (Gangoh) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। आखिरी राउंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्‍मीदवार कीरत सिंह ने अचानक बाजी पलट दी। उन्‍होंने कांग्रेस (Congress) के उम्‍मीदवार नोमान मसूद को 5362 वोट से हराकर जीत हासिल की। वहीं, आखिरी राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी की बढ़त होने से नाराज होकर नाेमान मसूद मतगणना स्‍थल से चले गए थे।

गंगोह सीट पर हुए उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह काउंटिंग शुरू हुई। शुरू के डाक मत में सपा (Samajwadi Party) के प्रत्‍याशी इंद्रसेन चौधरी ने बढ़त बनाई लेकिन बाद में कांग्रेस के नोमान मसूद ने लीड ले ली। इसके बाद सपा, कांग्रेस और भाजपा में टक्‍कर दिखने लगी। आधे राउंड होने के बाद सपा रेस से हट गई। 30 राउंड तक कांग्रेस के नोमान मसूद भाजपा उम्‍मीदवार से बढ़त बनाए हुए थे। 31वें राउंड में भाजपा के कीरत सिंह ने बढ़त ले ली। मतगणना खत्‍म होने पर भाजपा प्रत्‍याशी ने जीत हासिल कर ली।

वहीं, आखिरी राउंड में कीरत सिंह की बढ़त होने पर कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद नाराज हो गए। उन्‍होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस देश में चुनाव बंद हो जाने चाहिए। अब चुनाव भाजपा के हाथ में दे देना चाहिए। इसके बाद वह वहां से चले गए।

Gangoh By Election Result

BJP- कीरत सिंह- 68237

Congress- नोमान मसूद- 62875

Samajwadi Party- चौ. इंद्रसेन- 57352

BSP- इरशाद चौधरी- 32269

कुल मतदान- 224478

परिणाम- भाजपा जीती

Updated on:
24 Oct 2019 02:54 pm
Published on:
24 Oct 2019 02:54 pm
Also Read
View All
Saharanpur News: इकलौते भाई का शव मिलते ही सुलग उठा देवबंद, 17 साल के शिवा की हत्या पर हाईवे पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज!

Shayan Masood Samajwadi Party: लोकसभा में किया प्रचार, अब सपा में शामिल होने की चर्चा, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ेगी टेंशन?

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मजदूरों के चीथड़े उड़े, मची अफरा-तफरी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर: प्रशासन ने ठोका करोड़ों का हर्जाना, 30 दिन में खाली करने का आदेश

DM ऑफिस के अंदर कैसे बनी मस्जिद? कोर्ट ने अवैध माना, अब 30 दिन में हटाने का आदेश, जानिए 6.41 करोड़ का जुर्माना कैसे तय हुआ