
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसका सहज अंदाजा कोतवाली गंगोह क्षेत्र में हुई इस घटना से लगाया जा सकता है। यहां स्कूल जा रही छात्रा को चाकू की नोक पर खेत में खींचने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि छात्रा ने शोर मचा दिया और आसपास के लोग सजग हो गए। यह देख आरोपी भाग गए।
crime. crime against women की यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पीड़ित छात्रा के अनुसार वह सुबह करीब 8:00 बजे स्कूल के लिए घर से साइकिल पर निकली थी। रास्ते में ही कुछ युवक पहले से ही बैठे हुए थे। आराेपाें के अननुसार इन्हाेंने छात्रा का रास्ता रोक लिया और चाकू की नोक पर बाग में खींचने की कोशिश की। छात्रा डर गई लेकिन छात्रा ने जब कुछ ही दूरी पर लोगों को आते हुए देखा शोर मचा लिया। इस पर लोग सजग हो गए और लोगों को घटनास्थल की ओर बढ़ते हुए देख आरोपी मनचले फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।