scriptसहारनपुर में दूसरे दिन भी भीषण सड़क दुर्घटना, शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत | one more road accident in Saharanpur 6 died in 24 hour | Patrika News

सहारनपुर में दूसरे दिन भी भीषण सड़क दुर्घटना, शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत

locationसहारनपुरPublished: Feb 12, 2020 10:30:18 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

शादी से लौट रहे दिल्ली के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद सहारनपुर में अगले दिन भी शादी से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

accident

आंध्र प्रदेश: ऑटो-लॉरी के टक्कर में छह लोगों की मौत।

सहारनपुर। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली में सहारनपुर में 24 घंटे में 6 लोगों की जान ले ली। शादी समारोह से लौट रहे दिल्ली के परिवार की कार नागल टपरी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई थी और इस हादसे में सास-बहू समेत बा- बेटे की मौत हो गई थी। इस वारदात के अगले ही दिन सीड़की-झबरेड़ा मार्ग पर गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार तीन युवकों की बाइक टकरा गई इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

देवबंद में पूर्व मंत्री के बेटे की गैस एंजेसी के दिन दहाड़े 4.15 लाख लूटे

सहारनपुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली हर रोज सड़क हादसों accident का कारण बन रही हैं। यहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोसी राज्य हरियाणा जाती हैं। रविवार रात नागल टपरी रोड पर एक भीषण दुर्घटना हुई थी जिसमें दिल्ली के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। अब सोमवार रात को देवबंद के बाबूपुर के रहने वाले 23 वर्षीय विनीत, 13 वर्षीय अभिषेक व 10 वर्षीय शुभम की बाइक रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। यह तीनों उत्तराखंड के झबरेड़ा में स्थित एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें

अच्छी खबर: सहारनपुर समेत प्रदेश के 17 शहर बनेंगे महिलाओं के लिए सुरक्षित

सीड़की -झबरेड़ा मार्ग पर गंगोली गुर्जर के निकट यह दुर्घटना हुई और इस दुर्घटना में विनीत व अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के दोनों के शव ले गए। 24 घंटे में ट्रैक्टर ट्रॉलियों की वजह से हुई दो दुर्घटनाओं में 6 लोगों की जान जाने चली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो