
सहारनपुर।
मुझे नहीं पता सहारनपुर से दिल्ली जाने में कितना समय लगता है लेकिन इस हाईवे के बनने के बाद सहारनपुर से दिल्ली जाने में आप को महज सवा घंटे का ही समय लगेगा। हम दिल्ली और मेरठ के बीच में भी हाइवे बनाने जा रहे हैं दिल्ली में हमने 14 लाइन का हाईवे बनाया है। मेरठ से दिल्ली जाने के लिए पहले 3 से 4 घंटे लगते थे लेकिन इस राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद महज 40 मिनट में यह दूरी तय होगी। ऐसा हाइवे हम बनाने जा रहे हैं जिसके बनने के बाद दिल्ली से मेरठ का सफर सिर्फ 40 मिनट की दूरी पर रह जाएगा।
यह बात मंगलवा काे सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय एवं सड़क परिवहन मंत्री ने कही। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री यहां यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ आैर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य के साथ पहुंचे थे। उन्हाेंने इस दाैरान हाईवे निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए बताया कि पिछली सरकार काे भी उन्हाेंने पत्र लिखा था लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार ने एनआएसी नहीं दी थी। इसलिए सपा राज में यह हाईवे नहीं बन पाया था। बाेले कि, दिल्ली से सहारनपुर तक बनने जा रहे हाईवे पर हम करीब ₹5000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं यह हाईवे सिर्फ एक हाईवे नहीं है बल्कि इस हाईवे से सहारनपुर में विकास के द्वार खुलेंगे।
नितिन गडकरी बाेले 1995 में हंसते थे लोग
सहारनपुर पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा कि जब 1995 में हम एक्सप्रेस हाईवे की बात करते थे तो मुझे याद आता है कि लोग हंसते थे। बाेले कि, मैं 95 में जब महाराष्ट्र में मंत्री था तो मुंबई और पुणे के बीच में जाने के लिए 9 घंटे लगते थे। उस दौरान जब मैं कहता था कि यह दूरी महज 2 घंटे में तय हो जाया करेगी तो, लोग मुझे हंसते थे। आज जब मुंबई और पुणे के बीच में एक्सप्रेस हाईवे बना तो 9 घंटे के बजाय यह दूरी केवल 2 घंटे में तय की जा रही है।
सहारनपुर-दिल्ली हाईवाे काे बताया विकास का इंजिन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हाईवे केवल हाईवे नहीं होते। वह विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। सहारनपुर दिल्ली हाईवे केवल हाईवे नहीं है यह सहारनपुर के विकास का इंजिन है। बाेले कि, सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह और सहारनपुर के सांसद राघव लखन पाल अक्सर उन्हें जब मिला करते थे तो इस हाईवे की बात कहते थे। जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी तो उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार को लिखा था कि आप एनओसी दे दीजिए लेकिन उन्होंने एनओसी नहीं दी और पीपीपी में इस हाईवे को दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि, झगड़ा हो गया और काम भी नहीं हो पाया। सांसद राघव लखन पाल शर्मा और सांसद डॉक्टर सत्यपाल शर्मा मुझसे नाराज होते थे और मैं यही कहता था कि आप एनओसी लेकर आइए हम हाईवे बनाएंगे।
बाेले कि, जब उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा और योगी आदित्यनाथ में उत्तर प्रदेश की कमान थामी तो उन्होंने महज 15 दिनों में एनओसी देरी और यही कारण है कि आज इस हाईवे का शुभारंभ हो रहा है नितिन गडकरी ने कहा कि इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के सांसद राघव लखन पाल शर्मा और सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह को बधाई देता हूं।