सहारनपुर

प्रदूषण को लेकर इस जिले में हुआ अनोखा प्रदर्शन, सभी जगह हो रही चर्चा, देखें वीडियो

Highlights: -वरिष्ठ नेता ने बताया कि गंदा पानी और गंदगी के बहने के चलते लगातार गांव में बीमारियां फैल रही हैं -3 वर्षों में बहुत से लोग मौत की आगोश में चले गए -अभी भी सैकड़ों लोग गांव में लीवर, गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 2:36 PM IST
screenshot_from_2019-11-24_14-28-02.jpg

देवबंद। रणखंडी में गंदे नाले के कारण फैल रही संक्रामक बीमारियों और लगातार हो रही मौतों से आक्रोशित ग्रामीणों ने हिजाम नेता ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जिला प्रदूषण विभाग का पुतला फूंका। देवबंद क्षेत्र के ग्राम रणखंडी में ग्रामीणो ने इकट्ठा होकर जिला प्रदूषण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।

इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हीजाम के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांव के निकट से गुजर रहे गंदे नाले में गंदा पानी और गंदगी के बहने के चलते लगातार गांव में बीमारियां फैल रही हैं। विगत 3 वर्षों में बहुत से लोग मौत की आगोश में चले गए और अभी भी सैकड़ों लोग गांव में लीवर गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित हैं।

उन्होंने बताया कि इस नाले के कारण गांव का पानी दूषित हो चुका है। जिसके पीने से अनेक संक्रामक रोग फैल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रदूषण विभाग इस नाले की सफाई और इस में बहने वाली गंदगी की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने को तैयार नहीं है।

Updated on:
24 Nov 2019, 2:36 PM IST
Published on: