सहारनपुर

यूपी: पेंशन बहाली की मांग काे लेकर इस जिले में सरकारी कर्मचारियाें ने लगाए इंकलाब जिंदाबाद के नारे

यूपी के सहारनपुर में सरकारी कर्मचारियाें ने साफ कह दिया है कि अगर पुरानी पेंशन व्यवस्था काे बहाल नहीं किया गया ताे काम नहीं करेंगे हड़ताल पर चले जाएंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2019, 8:19 PM IST
saharanpur
धरने पर बैठे शिक्षक

सहारनपुर । लाेकसभ चुनाव 2019 के नजदीक आते ही सरकारी कर्मचारियाें ने अपनी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज काे बुलंद कर दिया है। साेमवार काे सहारनपुर में सैकड़ाें की संख्या में सरकारी कर्मचारियाें ने काम नहीं किया आैर छुट्टी लेकर धरने पर बैठ गए। इन्हाेंने साफ कह दिया कि किसी भी कीमत पर पुरानी पेंशन व्यवस्था काे बहाल कराकर रहेंगे। चुनाव नजदीक आते ही कर्मचारियाें काे अपनी पेंशन याद आ गई है। साेमवार काे धरने पर बैठे कर्मचारियाें ने कह दिया कि, यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था काे बहाल नहीं किया गया ताे वह काम नहीं करेंगे आैर अगले माह यानि फरवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल की चेतावनी देने वालाें में इंजीनियर, शिक्षक, बाबू आैर अन्य विभागाें के कर्मचारी शामिल हैं। इनका यह भी कहना है कि हमें अधिकारियाें की भी समर्थन प्राप्त है इसलिए इस बार मांग काे मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए

सहारनपुर के रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए शिक्षकाें आैर इंजीनियराें के अलावा अन्य सरकारी कर्मचारियाें ने यहां ''इंकलाब जिंदाबाद'' के नारे लगाए आैर साफ कह दिया कि हम संघर्ष के लिए तैयार हैं।

Updated on:
21 Jan 2019, 8:19 PM IST
Published on: