सहारनपुर

छात्र ने मां के नाम लिखा सुसाईड नाेट आैर हाेटल के कमरे में लगा ली फांसी, इस नाेट काे पढ़कर पुलिस भी रह गई हैरान

दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे बिहार के छात्र ने सहारनपुर के एक हाेटल में खुद काे फांसी लगा ली।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 7:03 PM IST
saharanpur news
fansi

सहारनपुर।

दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे बिहार के एक छात्र ने सहारनपुर आकर आत्महत्या कर ली। इस घटना का पता तब चला जब सुबह हाेने पर भी छात्र के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। हाेटल मालिक ने बाहर से दरवाजा खाेला ताे अंदर छात्र फंदे पर लटका हुआ था आैर उसकी माैत हाे चुकी थी। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मृतक के परिजनाें काे इस घटना की खबर कर दी है। अब इस मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह युवक सहारनपुर में क्या करने आया था आैर इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सुसाईट नाेट के अलावा काेई आैर मामला ताे नहीं है। फिलहाल सुसाईट नाेट के आधार पर इस पूरी घटना काे अात्महत्या का मामला माना जा रहा है लेकिन फाेरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हाेटल के कमरे की गहनता से जांच की है आैर यह पता लगाने की काेशिश की जा रही है कि घटनाक्रम कुछ आैर ताे नहीं है ?

नितिश ने मरने के लिए किराए पर लिया था कमरा

मृतक छात्र का नाम नितिश बताया जा रहा है आैर इसकी उम्र लगभग 22 साल बताई जा रही है। यह घटना राेडवेज अड्डे के पास एक हाेटल में घटी। नितिश ने बुधवार की शाम काे हाेटल का रूम किराए पर लिया था। इसने हाेटल का रूम लेते हुए अपनी आईडी दी थी आैर यह कहा था कि परीक्षा के संबंध में सहारनपुर आना हुआ है। बताया जाता है कि देर रात हाेटल के क्मरे में जाने के बाद नितिश बाहर नहीं निकला आैर जब सुबह काे भी गेट नहीं खुला ताे मैनेजर ने गेट काे खटखटाया लेकिन उसके बाद भी काेई आवाज अंदर से नहीं आई। इसके बाद दरवाजा ताेड़कर देखा गया ताे छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसने सुसाईड नाेट में लिखा है कि अपनी माैत का मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरे जाने के बाद मेरे माता-पिता या मेरे किसी रिश्तेदार काे परेशाना ना किया जाए। इसी सुसाईड नाेट में नितिश ने यह लिखने की काेशिश की है वह बेराेजगारी से तंग आ चुका था आैर इसी कारण उसने माैत काे गले लगा लिया। नितिश ने लिखा है कि उसकी परीक्षा में बैक आ गई थी लेकिन उसने घर पर झूठ बाेला था कि वह पास हाे गया है। उसकी नाैकरी नहीं लग रही थी आैर उसने घर पर यह कह दिया था कि वह पास हाे गया है। अपनी मां के नाम लिखे इस सुसाईड नाेट में नितिश ने यह भी लिखा है कि शालू का ध्यान रखना। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि नितिश के घर में काैन-काैन हैं आैर शालू काैन है ?

यह लिखा है सुसाईड नाेट में

मैं आपकाे बहुत प्यार करता हूं। माफी के लायक बिल्कुल भी नहीं हूं। मेरे मरने का जिम्मेदार सिर्फ मैं हूं। जेके में जॉब नहीं लगा है आैर मैं कॉलेज में भी फेल हाे गया हूं। मेरी इयर बुक आई है। मैने आपसे बहुत झूठ बाेला है। मैं कभी भी माफी के लायक नहीं रहूंगा। मैने जितना दुख आपकाे दिया है। शायद काेई बेटा अपनी मां काे नहीं देगा। मैं नहीं कर पाया कुछ भी आैर आपकाे झूठ बताता रहा।

Published on: