सहारनपुर

जल्द रिलीज होने जा रही सहारनपुर के अभिषेक के निर्देशन में तैयार फिल्म ‘गीदड़ सिंघी’

Highlights स्मार्ट सिटी के रहने वाले अभिषेक ने तैयार की फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म काे लेकर सहारनपुर के लाेगाें में उत्साह
2 min read
abhishek_tyagi.jpg
अभिषेक त्यागी

सहारनपुर। बड़े पर्दें पर अपनी कलाकारी से सहारनपुर (Saharanpur) के कलाकार पहले ही धूम मचा चुके हैं अब सहारनपुर के युवा अभिषेक के निर्देशन में तैयार फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज हाेने जा रही है।

इस पंजाबी फिल्म 'गिद्दड़ सिंघी ' को लेकर सहारनपुर के लोग बेहद उत्साहित है। कारण यही है कि, इस फ़िल्म के निर्माता सहारनपुर के रहने वाले अभिषेक त्यागी हैं। अभिषेक ने फिल्म में सहारनपुर के ही रहने वाले अपने बचपन के मित्र करन मेहता काे मुख्य भूमिका में रखा है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि, अभिषेक त्यागी जो कि सहारनपुर की कपिल विहार कालोनी के रहने वाले हैं उन्हाेंने माया नगरी जाकर फ़िल्म इंडसट्री में कदम रखा और सीधे निर्देशन की ओर कदम बढ़ाया। अभिषेक ने किसी दूसरे निर्माता की फिल्म में काम करने के बजाय अपनी फिल्म बनाने का निर्णय किया।

फिल्म गिद्दड़ सिंघी में सहारनपुर के ही दाे-दाे चेहरे नजर आएंगे। इस फिलम में मुख्य किरदार के रूप में सहारनपुर की लक्ष्मी नगर के रहने वाले करण मेहता हैं। दाेनाें के करियर की यह पहली फिल्म हैं अब देखना यह हाेगा कि युवा दाेस्ताें की पहली फिल्म लाेगाें के दिलों पर क्या छाप छाेड़ती है।

फिल्म के बारे में यह भी जाने

इस फिल्म में वैसे तो पंजाब के स्टार और सिंगर जॉर्डन संधू और रुबीना बाजवा भी लीड रोल में हैं लेकिन सहारनपुर के लोगों में अपने शहर के इन होनहार लड़कों को लेकर काफी उत्साह है। अभिषेक त्यागी के भाई श्वेतांक त्यागी ने बताया कि यह फ़िल्म शहर के 2 मुख्य सिनेमाघरों में 29 नवंबर को रिलीज हाेगी। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे करण मेहता सहारनपुर के उद्याेगपति राजेश मेहता के बेटे हैं। इससे पहले भी वह शारुख खान प्रोडक्शन के ईशान नाम के सीरियल में भी काम कर चुके हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
25 Nov 2019 06:02 am
Published on:
25 Nov 2019 06:02 am
Also Read
View All