सम्भल

Mentha Oil Rate Today: मेंथा ऑयल का रेट फिर गिरा, जानें आज का Mint Oil Price

Mentha Oil Rate Today: आज Mentha Oil Rate फिर गिर गया है। पिछले दिनों यह 927.7 रुपये पर बंद हुआ था। आइए आपको बताते हैं क्या है आज मेंथा ऑयल का प्राइज।

less than 1 minute read
Dec 03, 2024

3 December 2024 Mentha Oil Rate Today: मेंथा आयल रेट में आज गिरावट दर्ज की गई है। 3 दिसंबर को मेंथा ऑयल रेट 930.5 पर खुला, जो गिरकर 927.6 रुपये पर पहुंच गया है।

आज मेंथा ऑयल की कीमत क्या है?

मेंथा ऑयल की रेट में पूरी तरह से स्थिर नहीं होती है। यह मार्केट की ट्रेडिंग कंडीशंस पर निर्भर करता है। इसी वजह से मेंथा ऑयल के रेट प्रतिदिन घटते बढ़ते रहते हैं। मेंथा आयल का रेट हर बाजार में अलग अलग होता है। जैसे बाराबंकी, संभल, लखनऊ, चंदौसी, रामपुर, बुलंदशहर, कानपुर, बरेली और उत्तराखंड में मेंथा आयल का रेट अलग अलग होगा।

यूपी में मेंथा ऑयल के बाजार कहां हैं?

उत्तर प्रदेश में मेंथा ऑयल का उत्पादन संभल, रामपुर, चंदौसी, बाराबंकी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर में होता है। संभल, चंदौसी और बाराबंकी यूपी के बड़े बाजार हैं। आज (3 दिसंबर 2024) में मेंथा ऑयल की कीमत यूपी के मुख्य बाजारों में औसतन 1006-1011 प्रति किलोग्राम रही।

मेंथा ऑइल क्या है?

मेंथा एक तरह का पौधा है, जो मुख्य रूप से भारत में पाया जाता है। इस पौधे के पत्तों से मेंथा ऑयल निकाला जाता है। इसका इस्तेमाल फ्लेवरिंग और एरोमेथेरेपी में किया जाता है। इसका उपयोग फार्मेसी उद्योग में भी विभिन्न दवाओं और टॉपिकल क्रीमों के रूप में उपयोग किया जाता है।

मेंथा ऑइल का निर्यात कहां होता है?

भारत अपने अधिकांश मेंथा तेल को निर्यात करता है। संयुक्त राज्य, फ्रांस और चीन में इसका निर्यात होता है।

Updated on:
04 Dec 2024 10:26 am
Published on:
03 Dec 2024 10:07 am
Also Read
View All

अगली खबर