सतना

बेंगलुरू में मजदूरी कर रहा था नाबालिग से बलात्कार का आरोपी

सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पकड़ कर लाई, आज अदालत में पेश किया जाएगा आरोपी

less than 1 minute read
Jan 03, 2020
Accused of raping a minor was working in Bengaluru
Accused of raping a minor was working in Bengaluru

सतना. नाबालिग लड़की को घर में आकेला पाकर उसे धमकाते हुए बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे भय दिखाकर दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया तो परिजनों के होश उड़ गए। पूछने पर पीडि़ता ने आरोपी का नाम बताया तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस कार्रवाई की भनक पाते ही आरोपी भाग निकला था। कई महीनों से पुलिस उसका पता लगा रही थी। जब एसपी रियाज इकबाल ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मामले को गंभीरता से लिया तो साइबर टीम को टास्क दिया गया। जिसकी मदद से आरोपी बेंगलुरू से पकड़ा गया है।

जानकारी मिली है कि फरवरी 2019 में 16 वर्षीय पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उचेहरा के बिहटा गांव में रहने वाले मो. मंसूर पुत्र मो. शमीम (28) ने उसके साथ बलात्कार किया था। जिससे वह गर्भवती हो गई और जब बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी शादी करने की बात कहकर बचता रहा। लेकिन जब आरोपी भाग निकला तो रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 506 व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला कायम किया था। मामले की जांच एसआइ नेहा ठाकुर कर रही थीं। उन्होंने साइबर टीम से मिले लोकेशन के आधार पर आरक्षक विपेन्द्र मिश्रा, वाजिद खान, महेश सोंधिया की मदद से बेंगलुरू में दबिश दी और वहां से आरोपी को पकड़ कर सतना लाया गया। गुरुवार को गिरफ्तारी कार्रवाई के बाद अब शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Published on:
03 Jan 2020 11:54 am