सतना

ये प्रोफेसर फेसबुक पर झांसे में लेकर लड़कियों को फंसाता है मोहजाल में, कई बार कर चुका है ऐसे कारनामे

कार्रवाई: सतना में भी दर्ज हो चुका प्रकरण, विभागीय अधिकारियों को नहीं दी सूचना, सतना के प्रोफेसर के खिलाफ दिल्ली में छेड़छाड़ का मुकदमा
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 5:53 PM IST
Case Register against professor for Molesting Girls via facebook
Case Register against professor for Molesting Girls via facebook

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक प्रोफेसर ने दिल्ली में जाकर गुल खिलाए है। बताया गया कि, फेसबुक पर फेक आईडी के जरिए महिला को झांसे में लिया। मोह जाल में फंसाने के बाद होटल में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जैसे ही महिला को अपने साथ गलत होने का आभास हुआ तो वह कमरे से बाहर निकलकर होटल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी।

उक्त महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने सतना के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि प्रोफेसर ने इस मसले में अपने विभागीय अफसरों को भी भनक नहीं लगने दी। इस तरह वह बिना अनुमति कोर्ट पेशी में भी जाते रहे। हाल ही में इसका खुलासा हुआ है।

ये है मामला
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के थाना कालका जी में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शासकीय डिग्री कॉलेज जैतवारा सतना में पदस्थ अमिताभ पाण्डेय ने फेसबुक आईडी में खुद को भोपाल के बीएचइएल में पदस्थ होने का जिक्र किया है। जबकि पाण्डेय भोपाल में कभी पदस्थ नहीं रहे। फेसबुक के माध्यम से पाण्डेय ने महिला को कॉल करना शुरू किया और बताया कि यूजीसी व इग्नू के काम से वह दिल्ली आते हैं। पीएचडी कराने का झांसा देकर महिला से पाण्डेय मिले और फिर गेस्ट हाउस में परिवार से मिलाने के बहाने लेकर गए।

कमरे में ले जाकर करने लगा अश्लील हरकत
पीडि़ता का आरोप है कि प्रोफेसर पाण्डेय उसे कमरे में लेकर गए जहां कोई नहीं था। वहीं पाण्डेय ने अश्लील हरकत की। खुद को बचाते हुए महिला बाहर दौड़ी और फिर गेस्ट हाउस के कर्मचारियों की मदद से घर पहुंची। इसके बाद महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354 डी, 506 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया है।

जेल में रह चुके
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रोफेसर पाण्डेय को जेल भेजा था। इसके बाद इसी प्रकरण की सुनवाई चल रही है। इधर सतना में भी एक दफा तीन दिन के लिए प्रोफेसर पाण्डेय जेल में बंद रह चुके हैं। लेकिन उस अवधि का वेतन उन्होंने आहरित किया जिसके बाद जांच करते हुए विभाग ने निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही दो पत्नियां रखने का प्रकरण भी चर्चित रहा।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Published on: