
सतना. इंडियन इंस्टीट्यूट इन मैनेजमेंट (आइआइएम) कोलकाता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2018 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कैट के लिए रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त से होंगे। अंतिम तिथि 19 सितंबर तय की गई है। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार 24 अक्टूबर से लेकर टेस्ट वाली डेट तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। कैट का पेपर 25 नवंबर को होगा। परिणाम 25 जनवरी को घोषित किया जाएगा। कैट ऑनलाइन मोड पर होगा। गौरतलब है कि इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित 20 आइआइएम संस्थानों समेत 100 बी स्कल्स में मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन दिया जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि शहर से कैट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए सतना का भी सेंटर चुन सकते हैं। अपने शहर में एग्जाम होने से युवाओं में भी कैट की तैयारी को लेकर उत्साह दिखेगा।
मध्यप्रदेश में दो, छग में बढ़ा एक केंद्र
कैट इस बार देश के 147 शहरों में होगा। पिछले साल तक 14४ शहरों को ही केंद्र बनाया जाता था। अच्छी बात यह है कि इस साल बढ़ाए गए केंद्रों में दो नए सेंटर मध्यप्रदेश में बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर के अलावा सतना और उज्जैन में भी एग्जाम सेंटर होगा। छत्तीसगढ़ में रायपुर भिलाई के अलावा नया सेंटर बिलासपुर बनाया गया है।आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को चार परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प रहेगा। आइआइएम कोलकाता की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि केंद्र का चयन करते समय पूरी तरह सावधानी बरतें। एक बार सेंटर अलॉट किए जाने के बाद इसे किसी भी हालत में नहीं बदला जाएगा। यदि किसी कारणवश उम्मीदवार द्वारा चुने गए प्रथम परीक्षा केंद्र का आवंटन नहीं हो पाता है तो उसे शेष तीन विकल्पों में से एक केंद्र का आवंटन किया जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में सवाल के जवाब देने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षार्थियों को किसी सेक्शन में सवालों के जवाब देने के दौरान एक सेक्शन में दूसरे से स्विच करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कैट के पेपर के दौरान गणना के लिए मूल ऑन स्क्रीन कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति देगा। कैट द्वारा छात्र व्यवसाय प्रशासन कार्यक्रम की पढ़ाई करते हैं और इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाते हैं। इसलिए अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं होती है।
महत्वपूर्ण तारीख
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 8 अगस्त 2018
रजिस्ट्रेशन खत्म होने की तारीख 19 सितंबर 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 24 अक्टूबर 2018 से 25 नवंबर 2018
एग्जाम की तारीख 25 नवंबर 2018
रिजल्ट जारी होने की तारीख जनवरी 2019
रिजल्ट की वैध्यता 31 दिसंबर 2018
-------------------
अनिवार्य योग्यता
कैट 2018 का फ ॉर्म भरने के लिए आवेदक के पास 50 फ ीसदी नंबरों के साथ या उसके समकक्ष सीजीपी, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 45 फ ीसदी के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। फ ाइनल ईयर में शामिल या रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
--------------------
100 प्रश्नों के लिए तीन घंटे
एग्जाम कम्प्यूटर बेस्ड होगा। इसमें 100 प्रश्नों को हल करने के लिए तीन घटे का समय होगा। प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस व नन मल्टीपल च्वॉइस दोनों प्रकृति के होंगे। प्रश्नपत्र तीन सेक्शन में बंटा होगा। पहले सेक्शन में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कंप्रीहेंसन से कुल 34 प्रश्न होंगे। इसमें मल्टीपल च्वाइस 24 व नन मल्टीपल 10 प्रश्न होंगे। डाटा इंटीप्रेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग से कुल 32 प्रश्नों में 24 मल्टीपल व 8 नन मल्टीपल तथा क्वांटेटिव एबिलिटी से कुल 34 प्रश्नों में 27 मल्टीपल व 7 नन मल्टीपल प्रश्न होंगे। सभी सेक्शन के लिए एक एक घटे का समय होगा। हर सही जवाब के लिए तीन अंक मिलेंगे जबकि एक गलत के लिए एक अंक काटे जाएंगे।