
सतना। मध्यप्रदेश में आयोजित होने जा रही पटवारी परीक्षा से पहले इन दिनों जोक्स की भरमार आ गई। हर एक सेलफोन पर पटवारी परीक्षा से जुड़े रोचक सवाल-जवाब चल है। आदमी जोक्स को पढ़कर मन ही मन गुद-गुदाता रहता है। जोक्स में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के पोते सहित अभिनेता सलमान खान तक पटवारी बनने की इच्छा जता रहे है।
बता दें कि, पूरे प्रदेश में जहां देखो वहां पटवारी परीक्षा की चर्चा चल रही है। हर कोई कह रहा है कि क्यों भाई तुमने फॉर्म नहीं भरा पटवारी का। नात-रिश्तेदार से बात करते ही पहला सवाल परीक्षा का फार्म डाला क्या। यही नहीं सोशल साइट्स पर भी पट्वारी जोक्स की भरमार है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही जोक्स बता रहे है।
ये है कुछ मजेदार जोक्स...
- एक पटवारी की कलम से: जिस देश में खेत का एक इंच खिसकने पर १० कत्ल हो जाते है वो कश्मीर दे देगा? बहुत बड़ी गलतफहमी पाल रखी है पाकिस्तानियों ने...।।
पटवारी परीक्षा के सवाल...
- देश के प्रथम पटवारी का नाम बताएं।। पटवारी को इग्लिश में क्या बोलते है।। पटवारी शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई।। पटवारी किस चीज का नाम लेते हैं।। पटवारी बनने के लिए उम्मीदवार में क्या खास होना चाहिए।
हद हो गई यार पागलपन की...
एक मित्र को कॉल किया तो कॉलर ट्यून यह बजी, जिस व्यक्ति से आप संपर्क करना चाहते हैं वे इस समय पटवारी की तैयारी कर रहे है... कृपया पटवारी बनने तक प्रतीक्षा करें।
कृपया डिस्टर्ब न करें...
पटवारी परीक्षा की तैयारी चल रही है। आप भी पढ़े और दूसरों को भी पढऩे दें!
मैं जिंदगीभर रहूंगी कुंवारी...
भले ही जिंदगीभर मैं रह लूंगी कुंवारी लेकिन शादी उससे करूंगी जो होगा कहीं का पटवारी...
- नौकर: मालिक आपका ये कुत्ता तो एकदम इंसान जैसा दिखता है, क्या खिलाते हैं?
- मालिक: ये मेरा बेटा है पटवारी की तैयारी करते-करते ऐसा दिखने लगा है।
- न वफा का जिक्र होगा, न वफा की बात होगी, अब मोहब्बत जिससे भी होगी, पटवारी बनने के बाद होगी।
- हमारी बेरोजगारी का अंदाजा तुम क्या लगाओगे गालिब, हम तो कब्रिस्तान से भी गुजरते हैं तो मुर्दे उठकर कहते हैं, भाई पटवारी का फॉर्म डाल देना।
- जब तक है दिल में तुम्हारे नारी, नहीं बन सकते तुम पटवारी।
- पैसे नहीं हैं तो मांग लो उधारी और जीना है सुकून से तो बन जाओ पटवारी।
- लड़की के पीछे अभी भी है तुम्हारी गाड़ी, ऐसे में बेटा नहीं बन पाओगे पटवारी।
- अमेरिकी राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप ने पोते से पूछा बड़े होकर क्या बनोंगे।। बोला पटवारी
- बेटा तुमने पटवारी का फार्म डाला।। रोते हुए बोला डाला तो हूं लेकिन 10 लाख लोगों ने फार्म डाला है, बड़ा मुश्किल है।
- सलमान खान एक पत्रकार से बोले... 50 वर्ष बीत गए शादी भी नहीं कि लेकिन इस बार पटवारी परीक्षा का एग्जाम निकालकर शादी जरूर करूंगा।
- एक गाना कुछ दिनों से चल रहा है। जिसमे गाना गाया जा रहा है... तेरे नाम पूरा जीवन कर दूं तु ले आ पटवारी।