सतना

हाथ में भगवा झंडा लिये अराजक तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर मारे डंडे, शिवराज सरकार का कर रहे थे विरोध

-अराजक तत्वों की करतूत-प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश-प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की है प्रतिमा-हथौड़े और डंडे से किया प्रतिमा पर हमला-अराजक तत्व कर रहे थे शिवराज सरकार का विरोध-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
2 min read
May 25, 2022
News
हाथ में भगवा झंडा लिये अराजक तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर मारे डंडे, शिवराज सरकार का कर रहे थे विरोध

सतना. मध्य प्रदेश के सतना शहर में कुछ अराजक तत्वों ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की है। हथौड़े, डंडे से प्रतिमा पर हमले किये हैं। हाथ में भगवा झंडा लिये बीच चौराहे में ये अराजक तत्व एक तरफ तो जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, साथ ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का विरोध कर रहे थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इसे बड़ी साजिश बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए दोषियों की खोजबीन शुरू कर दी है।


आपको बता दें कि, संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर से कुछ दूर स्थित धवारी चौराहे पर स्थापित भारत केपहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। ये वीडियो मंगलवार की शाम का बताया जा रहा है। इसमें कुछ अराजक तत्व प्रतिमा के स्टैंड पर भी चढ़ कर डंडे और हथौड़े मारते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में ही शिवरज सरकार के खिलाफ भी नारेबीजी की आवाजे सुनाई दे रही हैं।


कांग्रेस ने जताई नाराजगी, बताया महापुरुष का अपमान

वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए इसे देश के महापुरुष का अपमान और सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार ने पुलिस से इस पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र - अतिशीघ्र सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, पुलिस ने भी सामने आए वीडियो को संज्ञान में ले लिया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है और उसमें नजर आ रहे लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है।

Published on:
25 May 2022 04:42 pm