सतना

सावन, सोमवार और शिव के साथ शानदार सेल्फी

रखा व्रत और शिक्षा, कॅरियर, खुशहाली की कांमना
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 10:28 PM IST
Super selfie with lord shiva sawan, monday
Super selfie with lord shiva sawan, monday

सतना. शिव की आराधना करने वाले हर व्यक्ति की फरियाद बाबा भोले जरूर पूरी करते हैं। चूंकी सावन शुरू हो गया है और एेसे में शिव के दरबार में यंगस्टर्स की भीड़ लगी ही रहती है। यह भीड़ दूसरे सोमवार को भी देखते बनी। यही नहीं यूथ भोले भंडारी के साथ सेल्फी क्लिक करने के साथ भी नहीं चूंके। हम सभी जानते है सावन के सोमवार की कितनी इंपॉर्टेंस है। जो भी इस दिन भगवान शिव की आराधना सच्चे मन से करते हैं उनकी हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। सावन के सोमवार का गल्र्स के बीच में भी काफी क्रेज है, और किसी दिन भले गल्र्स पूजा करने दर्शन करने मंदिर न जाएं, पर इस दिन वह मंदिर जरूर जाती हैं। शहर के शिव मंदिरों में उनकी गैदरिंग भी देखते बनी। सुबह, शाम ही नहीं बल्कि देर रात गल्र्स मंदिरों में अपनी अर्जी लगाने पहुंची। बड़े ही स्नेह और सच्चे मन से सभी ने पूजा की।

सच्चे मन से की पूजा
सिटी गल्र्स ने भगवान की शिव की आराधना बड़े ही सच्चे मन से की। अच्छी शिक्षा, अच्छे कॅरियर, खुशहाल परिवार और मनपसंद जीवन साथी को पाने के लिए उन्होंने भगवान शिव की विधिविधान से पूजा की। दूध, दही, भांग, धतूरा, वेलपत्र, फल, मिठाई और उनकों वस्त्र चढ़ाकर मनोकामना पूरी करने की आर्जी लगाई।

बाबा के दरबार में दी सेवाएं
गल्र्स ने जहां उनकी पूजा की। वहीं मंदिरों की साफ सफाई में भी समय दिया। भगवान का शृंगार किया। प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान किया। मंदिरों की सजावट की। भजन कीर्तनों में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा सावन में जगह जगह भजन कीर्तनों का आयोजन होता है। स्टाइलिश गल्र्स भगवान भोले को खुश करने के लिए अब भतन कीर्तनों में बढ़ चढ़ कर भाग ली। यह नजारा पूरे सावन माह देखा जाएगा। वे सभी टोलियों में एकत्रित होकर शिव की आराधना में व्यस्त रहेंगी। एक से बढ़ एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी।

Published on: