
रवांजना चौड . कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को इज्तेमाई शादी सम्मेलन समिति की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 52 जोड़े का निकाह हुआ। इसमें सवाईमाधोपुर सहित आसपास के जिलों के जोड़े शामिल थे। सम्मेलन स्थल पर दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। सम्मेलन समिति के सचिव ईसाक खान ने बताया कि शहर काजी कलाम ने जोडों का निकाह कराया। सम्मेलन में आए अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया। समिति की ओर से जोड़ों को उपहार में अलमारी, पलंग, फ्रिज, बर्तन एवं चांदी की पायजेब, सोने का कांटा, बाली, अगूंटी, चुटकी आदि दिए गए। इस मौके पर समिति के महताब खान, फिरोज, बाबू खान, कलाम, रजाक मोहम्मद मौजूद थे। सम्मेलन में कोटा, बून्दी, टोंक, जयपुर जिलों के लोग शामिल हुए।
आरवीजे 0304 सीए, सीबी व सीसी
रवांजना चौड़ में आयोजित सम्मेलन में मौजूद दूल्हे, लोगों की भीड़ तथा जोडों को दिया जाने वाले उपहार।