सवाई माधोपुर

किरोड़ी लाल मीणा के काफिले में हादसा, डंपर को बचाने के चक्कर में तीन कार दुर्घटनाग्रस्त

Kirodi Lal Meena News : सवाईमाधोपुर से लालसोट जा रहे केबिनेट मंत्री व सवाईमाधोपुर विधायक डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा के काफिले की तीन कार रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे कस्बे के मुख्य बाजार भाडौती पुलिस चौकी के सामने लगे बैरिकेड्स व डंपर को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

less than 1 minute read

Kirodi Lal Meena News : भाड़ौती (सवाईमाधोपुर)। सवाईमाधोपुर से लालसोट जा रहे केबिनेट मंत्री व सवाईमाधोपुर विधायक डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा के काफिले की तीन कार रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे कस्बे के मुख्य बाजार भाडौती पुलिस चौकी के सामने लगे बैरिकेड्स व डंपर को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का काफिला लालसोट की तरफ जा रहा था। उनकी कार आगे चल थी। इस दौरान उनके पीछे आ रही कार ने तेज रफ्तार डंपर को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाया। इसके चलते उनके साथ पीछे आ रही तीन कार आपस में भिड़ गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस दौरान डॉ. किरोड़ी की कार आगे निकल गई थी। घटना होते ही उन्होंने अपनी कार को रुकवाया। हालांकि दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

गुरू पूर्णिमा महोत्सव से लौट रहे थे

डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर शहर में शिरकत करने आए थे। यहां से भाग लेकर वे लालसोट की तरफ जा रहे थे। इसी दरमियान भाड़ौती कस्बे में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के चलते आई कारों की तेज आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

Updated on:
21 Jul 2024 07:57 pm
Published on:
21 Jul 2024 07:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर