21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर: आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया पैंथर, पहाड़ी पर मिला शव; आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक फूंकी

सवाई माधोपुर के दूमोदा गांव में आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय दिलखुश बैरवा को पैंथर उठाकर जंगल ले गया। देर रात बालक पहाड़ी पर घायल मिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय में बाइक फूंकी और तोड़फोड़ की।
2 min read
Google source verification
sawai madhopur panther kills child

घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया पैंथर, देर रात पहाड़ी पर मिला शव (पत्रिका फाइल फोटो)

Sawai Madhopur Panther Kills Child: सवाईमाधोपुर जिले में सवाई मानसिंह सेंचुरी की फलौदी रेंज में पैंथर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दूमोदा गांव के बैरवा मोहल्ले में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय बालक को पैंथर दबोचकर जंगल की ओर ले गया। देर रात करीब दस बजे बालक घायल अवस्था में एक पहाड़ी पर मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दूमोदा निवासी संजय बैरवा के तीन वर्षीय पुत्र दिलखुश बैरवा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जंगल में बालक की तलाश में जुट गए। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक बालक का पता नहीं चला।

जिला अस्पताल में हंगामा कर प्रदर्शन

बालक की मौत की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टोडरा नाका प्रभारी सुमन गुर्जर पर लापरवाही के आरोप लगाए। आक्रोशित ग्रामीणों ने फलौदी रेंज कार्यालय परिसर में खड़ी एक बाइक को आग लगा दी। इसके बाद अवैध खनन में जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने और उसमें आग लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन वनकर्मियों की सजगता से वे सफल नहीं हो सके।

सूचना पर पहुंचे अधिकारी

सूचना पर जिला कलक्टर कानाराम, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी और रणथम्भौर बाघ परियोजना के डीएफओ मानस सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से समझाइश कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि फलौदी रेंज में लगातार पैंथर की मौजूदगी से आबादी क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने पैंथर को पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

बाइक जला दी, जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने का प्रयास

डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि पैंथर बालक को उठाकर ले गया था। बालक को पहाड़ी से बरामद किया गया, लेकिन जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय परिसर में बाइक जला दी तथा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने का प्रयास किया, जिसे स्टाफ ने विफल कर दिया। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।