10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: जयपुर से मुंबई के व्यक्ति का अपहरण, सवाई माधोपुर में पुलिस ने दबोचा, 4 संदिग्ध पकड़े गए

जयपुर से अपहरण के बाद मुंबई ले जाए जा रहे व्यक्ति को सवाई माधोपुर पुलिस ने रातोंरात कार्रवाई कर सकुशल बचा लिया। पुलिस ने कुस्तला टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर तेज रफ्तार ईको कार को रोका, जिसमें अपहृत व्यक्ति बंधक मिला।
2 min read
Google source verification
Sawai Madhopur Crime

Sawai Madhopur: टोल प्लाजा पर घेराबंदी करती पुलिस (सीसीटीवी फुटेज)

सवाई माधोपुर। जयपुर के भाकरोटा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का अपहरण कर कार से मुंबई ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सवाई माधोपुर पुलिस ने रात में नाकाबंदी कर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रही संदिग्ध ईको कार को कुस्तला टोल प्लाजा पर रोक लिया। कार की तलाशी में अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से चार संदिग्धों को पकड़ा है। वहीं वारदात में इस्तेमाल ईको कार को भी कब्जे में ले लिया।

रवांजना डूंगर थाना पुलिस के अनुसार, एसपी सवाई माधोपुर ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर जिले में रात के समय गश्त और संदिग्ध वाहनों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान शनिवार रात करीब 11.30 बजे भाकरोटा थाना पुलिस से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के सामने से राजेश जैन नामक व्यक्ति का चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। सूचना में बताया गया कि आरोपी ईको कार से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते मुंबई की तरफ जा सकते हैं।

कुस्तला टोल पर पुलिस ने रोकी कार

सूचना मिलते ही रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने कुस्तला टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान दौसा की तरफ से तेज रफ्तार में एक ईको कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। कार के अंदर एक व्यक्ति बंधक हालत में मिला। पुलिस ने उसे तत्काल मुक्त कराया और उसकी पहचान राजेश जैन पुत्र मीठालाल निवासी मीरा रोड, ठाणे, मुंबई के रूप में हुई।

चार संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने मौके से समस्थ, आयान शेख, करण साल्वे और मिखदाद शेख को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पुलिस आरोपियों से अपहरण की वजह, वारदात की पूरी कहानी और मुंबई ले जाने के पीछे की मंशा के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना में इस्तेमाल ईको कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

यह वीडियो भी देखें :

भाकरोटा पुलिस को सुपुर्द किया मामला

कार्रवाई के बाद जयपुर से भाकरोटा थाना पुलिस की टीम कुस्तला टोल प्लाजा पहुंची। रवांजना डूंगर पुलिस ने अपहृत व्यक्ति, चारों संदिग्धों और ईको कार को भाकरोटा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। अब जयपुर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अपहरण की पूरी वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस टीम को मिला नकद पुरस्कार

अपहरण की सूचना मिलने के बाद कम समय में कार्रवाई कर व्यक्ति को सकुशल मुक्त कराने पर रवांजना डूंगर थाना पुलिस टीम की सराहना की गई। पुलिस उपायुक्त, जयपुर पश्चिम की ओर से हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र और कांस्टेबल शाहिद खान को एक-एक हजार रुपए नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग