30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चोटी के बदमाश जेल में…’ सवाईमाधोपुर महिला थाने की वायरल रील पर छिड़ी बहस, BJP नेत्री संग दिखीं पुलिस अफसर

महिला थाने में शूट की गई एक वीडियो रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गई है। रील में भाजपा नेत्री मेहनाज पटेल के साथ महिला थानाधिकारी रुक्मणि गुर्जर और मानव तस्करी निरोधी यूनिट प्रभारी टीनू सोगरवाल भी नजर आ रही है।
2 min read
Google source verification
Sawai Madhopur Women Police Station Viral Reel

महिला थाने में बनाई गई रील में भाजपा नेत्री व दोनों महिला अ​धिकारी। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। महिला थाने में शूट की गई एक वीडियो रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गई है। रील में भाजपा नेत्री मेहनाज पटेल के साथ महिला थानाधिकारी रुक्मणि गुर्जर और मानव तस्करी निरोधी यूनिट प्रभारी टीनू सोगरवाल भी नजर आ रही है। हरियाणवी गाने के बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी पर सवाल उठाए जा रहे है। रील में इस्तेमाल किए गए गाने के बोल- 'शेर अकेला ही काफी है, उसे झुंड की चाहत नहीं, चोटी के बदमाश हमारी जेलों में पड़े रहते हैं' को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद यह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चाय पीने पहुंची थीं महिला थाने, वीडियो शूट करने बाद सोशल मीडिया पर डाला

जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री मेहनाज पटेल चाय पीने महिला थाने पहुंची थीं। इसी दौरान रील शूट की गई और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। हालांकि पुलिस अधिकारी केवल मौजूदगी भर में दिखे, लेकिन गाने के बोलों ने विवाद को जन्म दे दिया।

मेहनाज़ पटेल बोलीं- नारी शक्ति ज़िंदाबाद

भाजपा नेत्री मेहनाज़ पटेल ने रील को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा कि सवाई माधोपुर महिला थाने में मेरी घनिष्ठ मित्र एवं महिला थाना प्रभारी रुक्मणी गुर्जर तथा टीना सोगरवाल से चाय पर आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों, महिलाओं की सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। दोनों अधिकारी अपने दृढ़ व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव, हसमुख व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक एवं सराहनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों सदैव स्वस्थ रहें और इसी समर्पण के साथ समाज की सेवा करती रहें। नारी शक्ति ज़िंदाबाद!

पहले भी रही हैं सुर्खियों में

सीआई टीनू सोगरवाल पहले भी कहीं के पान बनारस वाला और जय‑जय शिव शंकर गीत पर डांस कर सुर्खियों में रही थीं। इस बार भी उनकी मौजूदगी ने रील को और ज्यादा चर्चा में ला दिया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि कानून की गंभीर छवि को मनोरंजन की रील में बदलना पुलिस की गरिमा पर चोट है। वहीं कुछ लोग इसे हल्की‑फुल्की मस्ती मान रहे हैं। लेकिन विवाद का केंद्र यही है कि पुलिस की मौजूदगी ने इस रील को साधारण मनोरंजन से निकालकर मुद्दा बना दिया है। उधर, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गाने लगाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना गलत है। इससे लाेगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग