24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawai Madhopur : गांव की बेटी सीमा मीणा ने प्रतिभा और मेहनत से बनाई बॉलीवुड में पहचान, युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत

Patrika Pride Seema Meena : सवाईमाधोपुर जिले के छोटे से गांव की बेटी सीमा मीणा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Sawai Madhopur Village girl Seema Meena become an inspiration for young girls

Patrika Pride : सवाईमाधोपुर जिले के छोटे से गांव की बेटी सीमा मीणा। फोटो सीमा मीणा के फेसबुक से

Seema Meena : सवाईमाधोपुर जिले के छोटे से गांव भारजा नदी में जन्मी और सेलू निवासी मथुरालाल मीणा की पुत्रवधू सीमा मीणा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। सीमा मीणा मिसेज एशिया इंडिया 2021 और मिसेज राजस्थान-2023 का खिताब जीत चुकी है। जिले के सेलू गांव की मीना समाज की बेटी और भारजा नदी गांव की बहू ने ये खिताब जीतकर गांव, जिले व समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

मिसेज राजस्थान प्रतियोगिता 2023 में उन्होंने द्वितीय रनर अप का खिताब जीता। ये उपलब्धियां उनके लिए न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता थीं, बल्कि राजस्थान और विशेषकर सवाई माधोपुर के लिए गर्व का विषय बनीं। उन्होंने रैंप वॉक, फोटोशूट और फैशन इवेंट्स में भी हिस्सा लिया तथा शो-स्टॉपर के रूप में काम किया।

फैशन, सामाजिक कार्य और मनोरंजन क्षेत्र में बनाई पहचान

फैशन, सामाजिक कार्य और मनोरंजन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली सीमा मीणा सवाईमाधोपुर जिले की पहली महिला मॉडल बताई जा रही हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और मॉडलिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें फिल्म, मनोरंजन और टेलीविजन एसोसिएशन (फैंटा) का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।

इसके साथ ही वे 'हमारी लाडो अभियान' की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वे सवाई माधोपुर के सरकारी स्कूलों में जाकर लड़कियों को प्रेरित करती हैं, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर देती हैं। वे लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनना चाहती हैं, खासकर उन समाजों में जहां लड़कियों को आगे बढ़ने के अवसर कम मिलते हैं। उन्होंने इंटरनेशनल पेजेंट्स की तैयारी भी की और फैशन इंडस्ट्री में नाम कमाया।

पति का रहा महत्वपूर्ण योगदान

सीमा की सफलता में उनके पति आशीष मीणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आशीष मीणा रेलवे में इंजीनियर है, जिन्होंने सामाजिक परिस्थितियों के बीच सीमा का लगातार सहयोग किया। सीमा ने बताया कि खिताब जीतना आसान नहीं था, लेकिन परिवार का समर्थन और मेहनत ने उन्हें मंजिल तक पहुंचाया। वे प्रकृति प्रेमी हैं, राजस्थानी संस्कृति से गहरा लगाव रखती हैं। उनकी कहानी ग्रामीण भारत की उन बेटियों की मिसाल है जो परंपरा और आधुनिक महत्वाकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ती हैं।

ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत

हाल ही में सीमा मीणा का म्यूजिक एलबम 'ओ मेरे हमदम' रिलीज हुआ है। इस एलबम को शाइनिंग स्टार और मीत ब्रदर्स की टीम ने प्रस्तुत किया है, जिसे 150 से अधिक प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है। सीमा की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग