13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawai Madhopur News: कोचिंग के बाहर खड़ा होकर करता था अभद्र इशारे, फिर लड़कियों ने ऐसे सिखाया सबक

राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर में लड़कियों पर फब्तियां कसना और अभद्र कमेंट करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब युवतियों ने उसे बीच बाजार पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
2 min read
Google source verification
Sawai Madhopur News

Photo: AI-generated

सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर में लड़कियों पर फब्तियां कसना और अभद्र कमेंट करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब युवतियों ने उसे बीच बाजार पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद शहर में यही चर्चा होती रही कि लड़कियों ने जो किया वो अच्छा था। अगर हर लड़की ऐसे ही हिम्मत दिखाए तो मनचलों में भय बना रहेगा और लड़कियां बिना डर के घूम सकेगी।

यह मामला सवाई माधोपुर शहर के न्यू मार्केट का है। लड़कियों के अनुसार 17 साल का युवक कई दिनों से अभद्र इशारे कर रहा था। वे जैसे ही कोचिंग से बाहर आती तो लड़का भद्दे कमेंट करने के साथ ही अभद्र इशारे शुरू कर देता था। कई दिनों से हम उसे नजरअंदाज कर रहे थे। जिसके चलते युवक का हौसला बढ़ता चला गया।

रविवार शाम जब वे कोचिंग से बाहर निकलीं तो युवक ने फिर से वही हरकत की। जिस पर लड़कियों का गुस्सा फूट पड़ा। चार-पांच लड़कियों ने एक राय होकर युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया।

युवतियों ने युवक को जमकर पीटा

युवक की पिटाई होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग अपने मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। साथ ही यह कहते रहे कि ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। तभी स्थानीय लोगों ने युवक को लड़कियों के चंगुल से छुड़ाया। कुछ ही देर में एक लड़की का पिता भी मौके पर पहुंच गया। फिर युवक को पुलिस को सौंप दिया। पहले युवक को शहर पुलिस चौकी ले जाया गया और बाद में कोतवाली थाने लाया गया। पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

सवाई माधोपुर शहर पुलिस चौकी प्रभारी हरिलाल ने बताया कि रविवार शाम कुछ व्यापारी युवक को पकड़कर चौकी पर लाए थे। आरोप है कि युवक पिछले कई दिनों से कोचिंग स्टूडेंट्स का का पीछा कर रहा था और उनकी तरफ गंदे इशारा करता था। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग