2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawai Madhopur: बारात की बस में सीट को लेकर विवाद में युवक की हत्या, 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बस में सीट को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या का आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी को कुश्तला के पास से गिरफ्तार किया।
2 min read
Google source verification
Pramod Meena

आरोपी प्रमोद मीना। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बस में सीट को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या का आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। कोतवाली थाना पुलिस टीम ने हत्या के प्रकरण में वांछित आरोपी को कुश्तला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी आठ माह से फरार चल रहे था और उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीना ने बताया कि पिछले साल दिसंबर महीने में बारात की बस में सीट को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें कुछ युवक ने चाकू मारकर मनोज रैगर की हत्या कर दी थी। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। लेकिन, आरोपी प्रमोद मीना पुत्र प्रकाश मीना निवासी बंगाली कॉलोनी देवली जिला टोंक फरार चल रहा था। जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

अलीगढ़ सहित राजस्थान के कई जिलों में काटी फरारी

जांच में सामने आया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए टोंक, अलीगढ़, उनियारा, जयपुर, कोटा और बूंदी सहित कई स्थानों पर छिपकर रह रहा था। वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा, जिससे उसकी गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई थी। पुलिस आठ महीने से आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। जैसे ही सूचना मिली की आरोपी कुश्तला के पास देखा गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया है।

ये है पूरा मामला

सीट के विवाद में हत्या का यह मामला 30 दिसंबर 2025 की रात का है। जब टोंक जिले के देवली से निमली रोड पर बारात आई हुई थी। बारात में शामिल लोग बस में बैठ रहे थे। इसी दौरान सीट पर बैठने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने पहले बस के अंदर हंगामा किया और बाद में मनोज रैगर को बस से बाहर निकालकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने चाकू मनोज रैग को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में मनोज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। लेकिन, एक आरोपी फरार चल रहा था।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग