25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर डिपो को 8 नई रोडवेज बसों की सौगात, 41 बसों के बेड़े से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल हो रही 144 नई बसों में से 8 बसें सवाई माधोपुर डिपो को मिलेंगी। इससे डिपो की बसों की संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी और यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Roadways

File Photo: Patrika

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने प्रदेशभर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। निगम द्वारा 144 नई बसें शामिल किए जाने की योजना के तहत सवाई माधोपुर डिपो को भी 8 नई बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों के शामिल होने के बाद डिपो का बस बेड़ा 33 से बढ़कर 41 हो जाएगा। इससे जिले के विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

लंबे समय से बसों की कमी के कारण कई मार्गों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई बसों के संचालन से न केवल इस समस्या में राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन व्यवस्था भी पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त बसें मिलने के बाद आवश्यकता के अनुसार नए मार्गों पर भी संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

राजस्थान रोडवेज में शामिल होंगी 144 नई बसें

राजस्थान रोडवेज ने पूरे प्रदेश में 144 नई बसों को बेड़े में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य बढ़ती यात्री संख्या के अनुरूप परिवहन सेवाओं का विस्तार करना और पुराने बस बेड़े पर बढ़ते दबाव को कम करना है। नई बसों के संचालन से यात्रा अधिक आरामदायक होने के साथ-साथ समय की बचत भी होगी।

चालकों से 28 तक मांगे आवेदन

नई बसों के संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए सवाई माधोपुर आगार में अनुबंध के आधार पर एजेंसी के माध्यम से चालकों की भर्ती भी की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई तक आगार की कार्यशाला में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। वहां उन्हें आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, अनुबंध की शर्तों और कार्यप्रणाली से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह वीडियो भी देखें :

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार चयनित चालकों की जिम्मेदारी केवल बस चलाने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, समय पर संचालन और बेहतर सेवा सुनिश्चित करना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी रहेगी। इससे यात्रियों को अधिक भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

इनका कहना है-

पूरे प्रदेश में राजस्थान परिवहन निगम में 144 नई बसों की सौगात मिली है। इसमें सवाई माधोपुर आगार को 8 नई बसें आवंटित की जाएंगी। बसें मिलने के बाद नए रूटों पर संचालन किया जाएगा। नए बसों के सुचारू संचालन के लिए आगार में अनुबंध पर एजेंसी के माध्यम से चालक लिए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक चालक 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। -पीयूष जैन, मुख्य प्रबंधक, सवाई माधोपुर आगार।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग