9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: 90 साल के बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी, मैरिज ब्यूरो बनकर 3 साल तक किया ब्लैकमेल, बदनाम करने की देते रहे धमकी

Jaipur Blackmail Case: जयपुर में मैरिज ब्यूरो के नाम पर 90 साल के बुजुर्ग को तीन साल तक ब्लैकमेल कर करीब 9 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Jaipur Blackmail Case

Ai Generated Image

Jaipur Elderly Man Blackmail: जयपुर के महेश नगर इलाके में एक 90 साल के बुजुर्ग को करीब तीन साल तक ब्लैकमेल कर 9 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ शातिर लोगों ने खुद को मैरिज ब्यूरो का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग से संपर्क किया और बाद में उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगे। लगातार धमकियों से परेशान बुजुर्ग ने कई बार रुपए दिए। इसके बाद मामले का खुलासा तब हुआ, जब बेटे को बुजुर्ग के बार-बार पैसे मांगने पर शक हुआ।

शादी के नाम पर शुरू हुई बातचीत

पुलिस के अनुसार, महेश नगर में रहने वाले बेटे ने अपने 90 साल के पिता के साथ हुई घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि साल 2022 में बुजुर्ग के मोबाइल पर शादी सेंटर डॉट कॉम नाम की कंपनी से जुड़े कुछ अनजान लोगों ने कॉल किया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझा लिया। कुछ समय बाद वे उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और बदनाम करने की धमकी देकर रुपए मांगने लगे।

बदनाम करने का डर दिखाकर लगातार मांगते रहे रुपए

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बुजुर्ग को इस कदर डरा दिया कि वह उनकी मांग पूरी करते रहे। बदनाम करने की धमकी देकर उनसे बार-बार पैसों की मांग की जाती थी। जानकारी के अनुसार, पिछले करीब तीन साल में अलग-अलग मौकों पर आरोपियों ने बुजुर्ग से करीब 9 लाख रुपए वसूल लिए। इस दौरान बुजुर्ग ने परिवार को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी। जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी और वह बार-बार बेटे से रुपए मांगने लगे।

बेटे को जब पिता के बार-बार रुपए मांगने की बात कुछ अजीब लगी तो उसने उनसे इस बारे में जानकारी ली। बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी देने में बुजुर्ग पहले आनाकानी करते रहे। बाद में बेटे ने उन्हें भरोसा दिलाया और फिर पूरी बात जानी तो सारी बात निलकर सामने आई। इसके बाद बेटे ने बैंक खाते की डिटेल निकलवाकर लेन-देन की जांच की। जांच में करीब 9 लाख रुपए दिए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दरज कर लिया है और अब पुलिस ब्लैकमेल करने वालों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस मामले में बैंक लेन-देन और अन्य जानकारी की भी जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग