9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कानोता बांध पर चली चादर, आज 20 जिलों में अलर्ट; 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Rajasthan Rain Alert: राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मानसून सक्रिय है। जयपुर में रविवार सुबह 6 बजे से शुरु हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर दोपहर तक जारी रहा।
4 min read
Google source verification
Heavy rain alert

राजस्थान में बारिश। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Alert: जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मानसून सक्रिय है। जयपुर में रविवार सुबह 6 बजे से शुरु हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर दोपहर तक जारी रहा। वहीं, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 20 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश का यह दौर राजस्थान में 12 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही दो दिन भारी बारिश की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश ने जोर पकड़ा। पिलानी में 98 मिमी, थानागाजी (अलवर) में 93, खैरथल-तिजारा में 92, राजगढ़ (चूरू) में 90 और दौसा में 82 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोटकासिम में 66 मिमी बारिश हुई। बारिश के चलते कई इलाकों में मौसम सुहाना हुआ और तापमान में भी राहत मिली।

कानोता बांध पर चली चादर, ढूंढ नदी पुल तक पहुंचा पानी

जयपुर के कानोता बांध पर पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद एक बार फिर रपट पर चादर चलने लगी है। फिलहाल रपट के करीब आधे हिस्से पर पानी बह रहा है। रपट से निकलकर पानी कानोता के ढूंढ नदी पुल तक पहुंच चुका है। वहीं, जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कानोता-ढूंढ मेजर पुल के आसपास नदी क्षेत्र में सूखे गड्ढे भी पानी से लबालब हो गए हैं। बांध में पानी की आवक बढ़ने के बाद रपट से पानी निकलने का नजारा देखने जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से पर्यटक पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में कानोता बांध लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हालांकि बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

बांध पर दो गार्ड तैनात

जल संसाधन विभाग की ओर से बांध पर दो गार्ड तैनात हैं। बांध पर सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई पत्थर की रेलिंग असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी है। गार्ड और सुरक्षा कर्मियों की गैरमौजूदगी से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने बांध क्षेत्र में कानोता और जामडोली थाना पुलिस की ओर से अलग-अलग पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है, ताकि पर्यटकों को पानी के नजदीक जाने से रोका जा सके और संभावित हादसों को टाला जा सके।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से रविवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में राजधानी जयपुर समेत आसपास के इलाकों में भी बादल छाने और बारिश के दौर की उम्मीद है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने आज बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर और पाली जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

कल से फिर बढ़ेगा बारिश दौर

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। 9 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 10 से 12 अगस्त के दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेंगी। इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों को छोड़कर अगले तीन-चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जानें: अगले 3 दिन कहां-कहां बारिश की संभावना

10 अगस्त
ऑरेंज अलर्ट: बारां और झालावाड़।
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर और पाली।

11 अगस्त
ऑरेंज अलर्ट: झालावाड़ और चित्तौड़गढ़
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर।

12 अगस्त
येलो अलर्ट:
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर।