9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: सांगानेर में हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला जेडीए का बुलडोजर, झोपड़ी बनाकर रास्ता किया था बंद

JDA Bulldozer Action: जयपुर के सांगानेर में टोंक रोड पर हिस्ट्रीशीटर नेताराम सांसी द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और जेडीए ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। जानिए पूरी खबर।
2 min read
Google source verification
jaipur jda action

कैप्शन- फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए जेडीए ठीम (Photo-Patrika)

जयपुर। सांगानेर में सरकारी जमीन और आम रास्ते पर अवैध कब्जा कर झोपड़ी बनाने वाले आदतन अपराधी के खिलाफ जयपुर पुलिस और जेडीए ने संयुक्त कार्रवाई की है।

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि सांगानेर थाने का हिस्ट्रीशीटर नेताराम सांसी ने टोंक रोड स्थित फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर झोपड़ी बना ली थी, जिससे आम रास्ता बंद हो गया था और राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी। सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस और जेडीए के दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सांगानेर एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अन्य अपराधियों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन पर जल्द ही इसी तरह की बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

न्यू सांगानेर रोड पर दो महीने में हटेगा अतिक्रमण

जयपुर के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक न्यू सांगानेर रोड पर लंबे समय से चल रहे ट्रैफिक जाम और अवैध कब्जों से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले में सख्ती दिखाते हुए JDA को दो महीने के अंदर सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक सभी स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। JDA ने कार्रवाई के लिए साढ़े पांच महीने का समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने इसे मंजूर नहीं किया। अब JDA को तय समय में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी करनी होगी और 6 अक्टूबर तक हाईकोर्ट में इसकी रिपोर्ट भी देनी होगी।

100 फीट की सड़क सिमटकर हुई 20 फीट

दरअसल कोर्ट में जनहित याचिका में जयपुर के बिगड़ते ट्रैफिक और मास्टर प्लान के नियमों की अनदेखी का मुद्दा उठाया गया था। मास्टर प्लान के अनुसार सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक न्यू सांगानेर रोड की चौड़ाई 100 फीट होनी चाहिए, जबकि विश्वा नगर की अंदरूनी सड़कें 30 फीट चौड़ी होनी चाहिए। लेकिन मौके पर तस्वीर कुछ और ही है। सड़क किनारे दुकानों का बढ़ा हुआ हिस्सा, पक्के निर्माण और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से कई जगह मुख्य सड़क की चौड़ाई घटकर सिर्फ 20 फीट रह गई है। ऐसे में खासकर सुबह-शाम के व्यस्त समय में यहां लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।