सवाई माधोपुर

10 दुकानदारों के खिलाफ की कार्रवाई

गंगापुरसिटी . स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में अस्थाई अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध नगरपरिषद की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को दस दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना किया गया।
less than 1 minute read
gangapurcity news
10 दुकानदारों के खिलाफ की कार्रवाई

गंगापुरसिटी . स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में अस्थाई अतिक्रमण एवं गंदगी के विरुद्ध नगरपरिषद की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को दस दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना किया गया।


नगरपरिषद आयुक्त के निर्देश पर नगरपरिषद की टीम ने देवी स्टोर चौराहे से गुड गली, नया बाजार होते हुए फव्वारा सर्किल तक तक किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाने एवं पॉलीथिन उपयोग करने वालों के विरुद्ध पॉलीथिन जब्त कर अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 10 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवार्ठ करते हुए अस्थाई अतिक्रमण करने एवं पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर 3700 रुपए की शास्ति अधिरोपित की गई। ठोस कचरा प्रबंधन उपविधि के तहत प्रभावी कार्रवाई करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

नगरपरिषद ने आमजन से कहा कि यह शहर आपका अपना है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। शहर में अस्थाई अतिक्रमण नहीं करते हुए पॉलीथिन उपयोग में नहीं लें। इस दौरान परिषद मुकेश धामोनिया, इकरामुददीन खान, विनोद धामोनिया, रवि पचेरवाल, शकील अहमद, जितेन्द्र गुर्जर, संजय मीणा, रिंकू मीणा, श्यामसुंदर मीणा, जितेन्द्र, संविदाकर्मी एवं राहुलराज आदि मौजूद रहे।

Published on:
15 May 2019 01:03 pm
Also Read
View All