सवाई माधोपुर

ऐसा थाना जहां जवानों के लिए नहीं मिल रहा पीने का पानी

खण्डार थाने में नहीं जवानों के लिए पानी ट्यूबवैल से व्यर्थ बहता है पानी

2 min read
खण्डार खण्डार थाने मेें ट्यूबवैल से व्यर्थ बहता पानी ।

खण्डार. थाने में पुलिस जवानों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जवानों को नहाने, शौचालय जाने, कपड़े धोने आदि के लिए बार बार थाने के पीछे लगी ट्यूबवैल पर जाना पड़ता है। पानी की समस्या का सामना खाने बनाने वाले लांगरी को करना पड़ता है। थाने की नल फीटिंग काफी पुरानी है, जो पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। खण्डार थानाधिकारी रोहित चावला ने बताया कि जवानों के लिए जल्द बाथरूम व शौचालयों में पानी की व्यवस्था क रेगें। मैस में पानी की समस्या को एक दो दिन में ही ठीक करवाएंगे।

पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया

सवाईमाधोपुर. शहर स्थित जिला अस्पताल के बाहर दफनाए गए नवजात बालिका के शव को बुधवार सुबह जानवर नोंचते नजर आए। इसको देखकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। अस्पताल परिसर चौकी प्रभारी हरिमोहन ने बताया कि अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मंगलवार शाम चार बजे एक प्रसूता ने मृत नवजात को जन्म दिया था। परिजनों ने शव को जिला अस्पताल के पास कब्रिस्तान में करीब दो फीट गड््ढा कर दफना दिया। बुधवार सुबह सूअरों ने शव को मिट््टी से बाहर निकाल लिया। अस्पताल की पार्किंग के पास शव को नोंचते दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।


ज्यादा गहराई में नहीं दफनाया: आशंका जताई जा रही है कि परिजनों ने शव को ज्यादा गहरा गड््ढा खोदकर नहीं दफनाया। इसके चलते सूअरों ने शव को आसानी से जमीन से निकाल लिया। इस दौरान अस्पताल व परिजनों की लापरवाही सामने आई।


वन्यजीव देखकर भागा, गिरने से घायल
सवाईमाधोपुर . भैरूपुरा के निकट जंगल में बुधवार को एक वन्यजीव को देखकर युवक जान बचाने के लिए भागा। इस बीच वह गिरकर घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है। परिजनों ने राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी हरिमोहन ने बताया कि घायल हरिकेश (25) पुत्र भैरूलाल गुर्जर है। वह दोपहर दो बजे जंगल में बकरियां चरा रहा था। इस दौरान वन्यजीव आ गया। वह बचने के लिए भागा, लेकिन गिरने से घायल हो गया। हालांकि घायल के परिजनों का कहना है कि युवक पर वन्यजीव ने हमला किया था। एसीएफ संजीव शर्मा ने बताया कि वन्यजीव हमले की बात से इनकार किया है।

Published on:
23 Nov 2017 11:17 pm
Also Read
View All
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता में बड़ा बदलाव: 21 साल से कम उम्र वालों का पत्ता साफ, हजारों युवाओं को तगड़ा झटका

Ranthambore: दुर्गा और उसके शावकों की अठखेलियों ने पर्यटकों का मन मोहा, त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर फिर दिखा ‘मलंग’

20 साल से नहीं खरीदा गैस सिलेंडर, राजस्थान के इस किसान ने ‘गोबर’ से ऐसे बचाए लाखों रुपए, तरीका है बेहद आसान

सोलर कनेक्शन पर ‘फ्री बिजली’ का विवाद गहराया, उपभोक्ता बोले- 150 यूनिट का वादा, 100 यूनिट भी बंद

Chauth Mata Mandir: 500 साल पुराना मंदिर, 700 सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर श्रद्धालु, आखिर डेढ़ दशक से क्यों अटका रोपवे प्रोजेक्ट?