27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी गिरफ्तार, रिश्तेदार से मिलने आया था; 26 केस दर्ज

सवाई माधोपुर में कुंडेरा थाना पुलिस ने 26 संगीन मामलों में फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सद्दाम उर्फ बिहारी (निवासी दोबड़ा हाल रेलवे कॉलोनी) को लालसोट, दौसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और पुलिस मुख्यालय द्वारा उसे हार्डकोर अपराधी घोषित किया गया था।
2 min read
Google source verification
rajasthan history sheeter saddam bihari arrested

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी गिरफ्तार (फोटो- @SPsawaimadhopur)

Rajasthan History Sheeter Saddam Bihari Arrested: सवाईमाधोपुर जिले में निकाय चुनावों के बीच अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कुंडेरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सद्दाम उर्फ बिहारी निवासी दोबड़ा हाल रेलवे कॉलोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

बता दें कि लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी को पुलिस ने लालसोट, दौसा इलाके से गोपनीय निगरानी और विशेष कार्य योजना के तहत दबोचा। गिरफ्तारी से जिले में अपराध जगत में हलचल मच गई है, क्योंकि सद्दाम बिहारी का नाम कई संगीन मामलों में दर्ज है और वह पुलिस मुख्यालय का चिन्हित हार्डकोर अपराधी है।

इन मामलों में फरार चल रहा था आरोपी

आरोपी कई संगीन मामलों में फरार था। थाना कुंडेरा क्षेत्र में एक मई 2026 को हुई फायरिंग में उसने हथियार उपलब्ध कराए थे, जिसमें आशाराम मीणा को जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई गई थीं। इसी तरह मार्च 2026 में फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में भी उसका नाम सामने आया, जहां विभागों से साठगांठ कर अवैध तरीके से पासपोर्ट तैयार किए जा रहे थे।

फरवरी 2023 में उसने सलमान निवासी रेलवे कॉलोनी को पिस्टल दिखाकर धमकाया और जान से मारने की कोशिश की। अगस्त 2022 में जवाहर नगर प्लॉट पर दबंगई दिखाते हुए उसने काम बंद करवाया और 5 लाख रुपए की मांग की। इसी वर्ष नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए बदमाशों को हथियार भी उसी ने उपलब्ध कराए थे।

आरोपी के खिलाफ 26 प्रकरण दर्ज

पुलिस के अनुसार, सद्दाम बिहारी का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा और गंभीर है। उसके खिलाफ कुल 26 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, फायरिंग, आगजनी, अपहरण, गंभीर मारपीट और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने उसे चिन्हित हार्डकोर अपराधी घोषित कर रखा था।

रिश्तेदार से मिलने आया था

पुलिस ने उसके नेपाल और हिमाचल प्रदेश में होने की जानकारी मिलने पर तकनीकी संसाधनों और मानवीय सूचना के आधार पर निगरानी शुरू की। अंततः लालसोट में रिश्तेदार से मिलने आए सद्दाम बिहारी को कुंडेरा पुलिस की विशेष टीम ने पकड़ लिया। थानाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजीत मोगा और टीम के अन्य सदस्यों ने विशेष कार्य योजना बनाकर गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग