इशरत को बिहार की बेटी बताने वाले बयान से नीतीश ने काटी कन्नी 

इशरत जहां को लेकर डेविड हेडली के खुलासों के बाद बढ़ते जुबानी हमले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सफाई दी।

less than 1 minute read
इशरत जहां को लेकर डेविड हेडली के खुलासों के बाद बढ़ते जुबानी हमले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सफाई दी। इशरत जहां को बिहार की बेटी बताने वाले अपने बयान से सीधे तौर पर पलटते हुए उन्होंने कहा कि इशरत को मैंने कभी बिहार की बेटी नहीं कहा। नीतीश ने कहा कि जिन लोगो ने मेरे मुंह में ये बात डाली है उन पर मैं कार्रवाई करूंगा।

गुजरात पुलिस के एनकाउंटर में 2004 में मारी गई इशरत जहां को आतंकी डेविड हेडली ने लश्कर से जुड़ी आत्मघाती हमलावर बताया है। मुंबई पर 26/11 हमले की जांच में सरकारी गवाह बने डेविड हेडली ने गुरुवार को यह खुलासा किया था। इसके बाद भाजपा ने नीतीश कुमार और जेडीयू पर जमकर निशाना साधा था। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले में नीतीश से माफी की मांग की थी।

ये भी पढ़ें

मारपीट-जीएसएस पर तोडफ़ोड़,आरोपित जांच में दोषी

Published on:
16 Feb 2016 01:46 am
Also Read
View All

अगली खबर