
सवाईमाधोपुर. गुर्जर समाज के लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गत दिनों गेंदापुरा में एक व्यक्ति की हुई हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि गत अगस्त को गेंदापुरा (इन्द्रगढ़) निवासी हनुमान गुर्जर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इसकी रिपोर्ट ग्रामीणों ने 13 अगस्त को रवांजना डूंगर थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच थानाधिकारी गजानंद शर्मा कर रहे है लेकिन 15 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
वहीं मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। घटना के आरोपियों के खिलाफ गत 6 अगस्त को भी रामसिंह ने इन्द्रगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान थानाधिकारी ने कार्यापालक मजिस्ट्रेट इन्द्रगढ़ में आरोपियों को 6 माह के लिए 30-30 हजार जमानत पर मुचलकों पर पाबंद किया हुआ था, लेकिन आरोपियों ने 12 अगस्त को हनुमान गुर्जर की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
इससे पहले सभी ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के सामने धरना दिया और कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपते समय पंाचोलास उपसरपंच मुकेश गुर्जर, खिजूरी सरपंच खुशीराम, मानङ्क्षसह गुर्जर, हेमराज गुर्जर, दिनेश गुर्जर, रघुवीर, रामचरण गुर्जर, रमेश, राजाराम, दयाराम, गौरीशंकर आदि मौजूद थे।
निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सवाईमाधोपुर. खूंटला (गंगापुरसिटी) के बैरवा समाज के लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर एक मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया कि गत 17 अगस्त को सदर थाना गंगापुरसिटी में केदार, आकाश व राधेश्याम बैरवा ने कुछ लोगों के खिलाफ धमकियां देकर जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन गंगापुरसिटी वृत्ताधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीडि़तों ने बताया कि आरोपियों की ओर से पुराने प्रकरण में राजीनामा करने को लेकर धमकी दी जा रही है। इससे पूरे बैरवा समाज में भय बना है।
इससे पहले बैरवा समाज के दर्जनों महिला-पुरूष बस में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय बैरवा समाज जिलाध्यक्ष अशोक बैण्डवाल, रामलाल, विजयकुमार बैरवा, मुकेश बैरवा, भूरसिंह बैरवा, प्रहलाद बैरवा, कैलाशचंद, धर्मसिंह, भंवरसिंह बैरवा, केदार, राजाराम आदि मौजूद थे।
शिक्षकों ने 19 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सवाईमाधोपुर. राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर ने शिक्षकों की 19 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ जिलामंत्री योगेश जैलिया ने बताया कि ज्ञापन में जिले में रोस्टर रजिस्टर का संधारित कर सेवा में प्रमोशन, तार्किक बनाना, एससी की बालिकाओं को स्कूटी का वितरण करने सहित कई मांगे पूरी करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने समय नेमराज बकोलिया, सीपी वर्मा, जुगराज बैरवा, रामराज मीना, विनोद मीना, संतोष वर्मा, मन्नूलाल अटल, गंगासहायक मीना, रामराज जोड़ली, छुट््टन मीना, कानजी बैरवा आदि मौजूद थे।