सवाई माधोपुर

14 दिन से नाबालिग गायब, परिजन परेशान

Feature image
गौरव मीणा

सवाईमाधोपुर. शहर के राजनगर क्षेत्र से 14 दिन पहले गायब हुए नाबालिग को पुलिस अब तक नही ढूंढ पाई है। परिजन लगातार थाने के चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। नाबालिग के पिता रमेशचंद मीणा निवासी लोरवाड़ा ने बताया कि उनका पुत्र 14 नवम्बर को राजनगर से गायब हुआ था। उन्होंने 16 नवम्बर को मानटाउन थाने में मामला दर्ज कराया था। लेकिन अब तक पुलिस बेटे को नहीं खोज पाई है।प्रतिदिन पार्क में खेलने आता था बच्चा

पिता रमेश ने बताया कि वे जयपुर में मजदूरी करते है और बेटा गौरव मां के साथ रहकर केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा नवीं में पढ़ाई कर रहा था। वह प्रतिदिन राजनगर पार्क में खेलने आता था। उनको ऐसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। लेकिन इस हादसे के बाद वे सदमे में है और पुलिस को उसके मोबाइल सहित पूरी जानकारी दे चुके है फिर भी उनको कोई राहत नहीं मिल पा रही है।

Updated on:
27 Nov 2025 08:57 pm
Published on:
27 Nov 2025 08:57 pm
Also Read
View All
Rajasthan Tourism: एक्सप्रेस-वे पर चमकेंगे रणथम्भौर-सरिस्का के होर्डिंग्स, पर्यटकों को लुभाने की खास तैयारी

Rajasthan Farmers : परंपरागत खेती से हटकर की खेती, तो लोगों ने उड़ाया मजाक, किसान अवधेश मीना ने कमाई से दिया जवाब

सवाईमाधोपुर: त्योहारी सीजन से पहले चीनी के भाव में भारी गिरावट, मिठाई कारोबारियों और जनता को बड़ा फायदा

सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव