सवाई माधोपुर

रणथम्भौर दुर्ग पर बना मादा शावक का मूवमेंट, वन विभाग भी अलर्ट मोड पर

रणथम्भौर दुर्ग पर बाघिन एरोहैड यानि टी-84 के मादा शावक का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। हालांकि वन विभाग की ओर से बाघिन के शावक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

less than 1 minute read

सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर दुर्ग पर बाघिन एरोहैड यानि टी-84 के मादा शावक का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। हालांकि वन विभाग की ओर से बाघिन के शावक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

रणथम्भौर बाघ परियोजना के आरओपीटी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार से बाघिन ऐरोहेड के एक शावक का मूवमेंट रणथम्भौर दुर्ग में बना हुआ है। बाघिन का शावक अकेले ही रणथम्भौर दुर्ग में घूम रहा है।

इस दौरान शावक का मूवमेंट पद्मला तालाब, लक्ष्मी नारायण मंदिर हम्मीर महल के आसपास बना हुआ है। बाघिन के शावक की उम्र करीब डेढ़ साल है। फिलहाल वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर शावक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

सोमवार शाम को वनकर्मियों की ओर से शावक को जंगल की ओर भेज दिया गया था। लेकिन मंगलवार सुबह फिर से शावक का मूवमेंट रणथम्भौर दुर्ग में दिखाई दिया।

Published on:
04 Feb 2025 08:44 pm
Also Read
View All
राजस्थान: ढाई किलो चांदी के लिए गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या, शव सड़क पर रख धरने पर बैठीं विधायक

Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो… शर्म नहीं आती? चोर हो, लुटेरे हो, देश को खा गए, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का फूटा गुस्सा

क्या आप जानते हैं? राजस्थान में यहां 50 साल पहले बिना ट्रेन रोके बनाया था पुल, आज आधुनिक दौर में भी हो रही देरी

Ranthambore: एकता कपूर को भाया जंगल सफारी का रोमांच, बाघिन रिद्धि और शावकों की अठखेलियों ने मन मोहा

अगली खबर