सवाई माधोपुर

सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करना 15 जून से महंगा, अब लगेंगे इतने रुपए

Sariska Tiger Reserve : रणथम्भौर पार्क में बाघों का दीदार एक बार फिर से महंगा होगा। नई दरें 15 जून को सुबह की पारी से लागू की जा सकती हैं।

2 min read

सवाईमाधोपुर : सरिस्का टाइगर रिजर्व में भ्रमण करना 15 जून से महंगा हो जाएगा। सरिस्का के प्रवेश शुल्क में 10 फीसदी इजाफा किया गया है। अब प्रत्येक भारतीय पर्यटक को 67 रुपए प्रवेश शुल्क तथा 78 रुपए इको सरचार्ज सहित कुल 145 रुपए देने होंगे।

यह रहेगा प्रवेश शुल्क


विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क 33 रुपए व सरचार्ज 22 रुपए रहेगा। इस तरह दोनों शुल्क मिलाकर कुल 55 रुपए देने होंगे। विदेशी पर्यटकों को 550 रुपए शुल्क देना होगा। आगामी 31 मार्च 2026 तक यह बढ़ोतरी लागू रहेगी। वाहनों के शुल्क में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उधर, रणथम्भौर पार्क में बाघों का दीदार फिर महंगा होगा। नई दरें 15 जून को सुबह की पारी से लागू की जा सकती है। फिलहाल यहां प्रवेश शुल्क और ईको डवलपमेंट सरचार्ज में दस-दस प्रतिशत का इजाफा किया जा रहा है। लेकिन इनमें अभी और अधिक इजाफा करने की संभावना है।

रणथम्भौर पार्क में भी बढ़ोतरी संभव

रणथम्भौर पार्क में बाघों का दीदार एक बार फिर से महंगा होगा। नई दरें 15 जून को सुबह की पारी से लागू की जा सकती हैं। ऐसे में अब देसी-विदेशी पर्यटकों को पहले की तुलना में और अधिक राशि खर्च करने पड़ेंगे। विभाग की ओर से वर्ष 2016 से हर साल रणथम्भौर में पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में वृद्धि की जा रही है।

आचार संहिता के कारण इस बार देरी से बढ़ेगा शुल्क

आम तौर पर 2016 के बाद से ही वन विभाग की ओर से हर बार एक अप्रेल से रणथम्भौर भ्रमण की दरों में इजाफा किया जाता हैं। लेकिन इस बार लोकसभा चुनावों के कारण आचार संहिता लागू थी। ऐसे में शुल्क में इजाफा नहीं किया गया था। हाल ही में आचार संहिता हटाई गई थी। ऐसे में अब दरों में इजाफा किया जाएगा।

प्रवेश शुल्क और ईको डवलपमेंट सरचार्ज में वृदि्ध

फिलहाल वन विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रवेश शुल्क और ईको डवलपमेंट सरचार्ज दोनों में दस-दस प्रतिशत का इजाफा किया जा रहा है। लेकिन इनमें अभी और अधिक इजाफा करने की संभावना है। दरअसल, विभाग की ओर से वाहन शुल्क और गाइड शुल्क में वृद्धि करने की तैयारी की जा रही है। इन दोनों शुल्क में विभाग की मंशा दस प्रतिशत की वृद्धि करने की है। विभाग इसे भी 15 जून से पूर्व ही निर्धारित करना चाहता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में उच्च अधिकारियों की ओर से अनुमति जारी नहीं की गई है।

ये रहेंगी नई दरें

प्रवेश शुल्क और ईकोडवलपमेंट सरचार्ज बढ़ाने पर नई दरें ये होंगी।

वाहनपर्यटकपुरानी दरनई दर
जिप्सीभारतीय1322 1362
कैंटर भारतीय806829
जिप्सीविदेशी24962646
कैंटरविदेशी19802113
Also Read
View All

अगली खबर