सीहोर

अब बीच में पढ़ाई छोडऩे मजबूर नहीं होंगी आदिवासी छात्राएं, बन रहा स्कूल

जिला मुख्यालय पर 27 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्कूल में कक्षा छह से 12 तक की छात्राएं न केवल स्कूल में अध्यनन कर सकेंगी.
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2018, 9:56 AM IST
hostel
Construction of schools and hostels for 500 tribal girls.

सीहोर. शहर के अलावा जिलेभर की आदिवासी छात्राएं अब बीच में ही पढ़ाई छोडऩे पर मजबूर नहीं होंगी। जिला मुख्यालय पर २७ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्कूल में कक्षा छह से १२ तक की छात्राएं न केवल स्कूल में अध्यनन कर सकेंगी, साथ ही हॉस्टल में रहकर चिंतामुक्त तरीके से पढ़ाई भी कर सकेंगी।

आदिवासी छात्राओं के लिए स्कूल और दो हास्टल का निर्माण इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित रेशम केन्द्र के पास चल रहा है। जिस हिसाब से स्कूल के निर्माण का काम चल रहा है, अगले शिक्षा सत्र से आदिवासी छात्राओं के लिए प्रवेश के द्वार खुल जाएंगे। आदिवासी वर्ग के शिक्षण, रोजगार तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए तमाम कोशिशें जारी हैं, जिनके जरिए यह वर्ग समाज के अन्य लोगों के साथ बराबरी के साथ आगे आ रहा है।

आदिवासी छात्राएं जुड़ सकेंगे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। आदिवासी छात्राओं का उच्च शिक्षा का सपना जिला मुख्यालय पर ही पूरा हो जाएगा। पीआईयू विभाग के अनुसार जिले की आदिवासी छात्राओं को अगले साल से २७ करोड़ की लागत से बनने ५०० छात्राओं के स्कूल की सौगात मिल जाएगी।

निर्माण स्थल पर ही पढ़ते हैं मजदूरों के बच्चे
पीआईयू के संभागीय कार्यपालन यंत्री संजय पाठक ने बताया निर्माण कार्य स्थल पर ही मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण स्थल पर ही बच्चों के लिए महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र झूलाघर बनाया गया है। जिसमें निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों के करीब ५० बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

15 एकड़ में चल रहा स्कूल का निर्माण
पीआईयू के संभागीय कार्यपालन यंत्री संजय पाठक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित रेशम केन्द्र के पास 15 एकड़ क्षेत्र में छात्राओं के स्कूल का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन स्कूल के साथ ही दो हॉस्टल का निर्माण चल रहा है।

जिसमें छात्राओं के साथ ही स्टाफ के भी रुकने की व्यवस्था होगी। कार्य का निर्माण प्रोकान प्राइवेट लिमिटेड बड़ोदरा द्वारा किया जा रहा है। स्कूल और हॉस्टल का निर्माण कार्य करीब छह माह पहले शुरू हो चुका है। कार्य पूरा होने की समय सीमा दो साल है।

जनसंख्या की 11 प्रतिशत आबादी आदिवासियों की
जनगणना 2011 के अनुसार जिले की आबादी 13 लाख 11 हजार 332 है। इसमें आदिवासियों की संख्या 11.1 प्रतिशत है। इनमें कुल एक लाख 45 हजार 512 आदिवासी आबादी में74 हजार 391 पुरुष और 71 हजार 121 महिलाएं शामिल हैं।

जिले की आदिवासी बच्चियों के लिए स्कूल और हॉस्टल खुलने से काफी लाभ मिलेगा। जिले की आदिवासी बच्चियां हॉस्टल में ही रहकर कक्षा छह से १२ तक की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।

- हरजीत सिंह, प्रभारी अधिकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग


आदिवासी स्कूल और हॉस्टल का निर्माण गुणवत्ता के साथ चल रहा है। अगले शिक्षा सत्र के पहले स्कूल को आदिम जाति कल्याण विभाग के हैंड ओवर करने तेजी से काम चल रहा है।

- संजय पाठक, संभागीय कार्यपालन यंत्री सीहोर

Published on: