सीहोर

हरकत में आया प्रशासन, रेत का अवैध खनन कर रहे 53 डंपर जप्त

बिना रायल्टी धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड रेत से भरे डंपर, कार्रवाई में दो ट्रैक्टर-ट्राली भी किए जब्त
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2020, 2:22 PM IST
Police, Revenue Team caught 53 dumpers from Baktara, Rehati, Nasrullaganj, Budni
Budni. During the operation, the seized dumper stood in the police station.

बुदनी/रेहटी/नसरुल्लागंज. नर्मदा नदी से लगातार रेत का अवैध खनन कर उसके परिवहन पर रोक लगाने में किरकिरी होने के बाद अब पुलिस-प्रशासन हरकत में आया है। मंगलवार को जिले के बुदनी, नसरुल्लागंज, रेहटी और बकतरा में कार्रवाई करते हुए 53 रेत के डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर उनको थाने और अन्य जगह खड़ा कराया है। इसमें 11 डंपर ओवरलोड और बिना रायल्टी के थे। जिनके चालक से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाएं।

ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार जिले के सलकालनुर चौकी के सामने पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान होशंगाबाद तरफ से आ रहे रेत से भरे डंपरों की जांच की तो उसमें सात डंपर बिना रायल्टी और ओवरलोड मिले। वहीं बकतरा में 4 डंपर और नसरुल्लागंज के नीलकं ठ में दो ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया है।

बुदनी में 9 घंटे तक चली कार्रवाई
बुदनी. राजस्व, पुलिस के अमले ने सोमवार रात तीन बजे से नर्मदा पुल से गडरिया नाले के बीच डंपर की जांच शुरू की। इसमें सुबह 9 बजे तक चली कार्रवाई में अमले ने होशंगाबाद तरफ से रेत लेकर आ रहे 42 डंपर को पकड़कर दशहरा मैदान में खड़े कराए हैं। इस कार्रवाई को लेकर डंपर चालक विरोध में आ गए हैं। उनका कहना है उनके पास रेत की जितनी रायल्टी है उतना ही रेत भरी है। बावजूद पुलिस ने वाहन को जब्त किया है। इधर एसडीएम वरुण अवस्थी का कहना है कि कलेक्टर के आदेश पर कार्रवाई की गई है।

डंपर जब्ती की कार्रवाई माइनिंग विभाग करेगा। खास बात यह है कि सभी वाहनों की होशंगाबाद जिले में चैकिंग के दौरान सब कुछ ठीक था, लेकिन सीहोर जिले के बुदनी में आकर उनके ऊपर कार्रवाई की गई। रेत व्यापारियों का कहना है यदि रेत परिवहन नीति में शासन ने सुधार नहीं किया तो सभी डंपर मालिक अपने वाहनों को भोपाल में सीएम निवास पर जाकर खड़ा कर देंगे।

प्रतिबंधित समय में ज्यादा परिवहन
कलेक्टर ने रात में रेत परिवहन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उसके बावजूद रेत कारोबारी कार्रवाई से बचने रात में ही सबसे ज्यादा रेत परिवहन कर रहे हैं। इसकी हकीकत एक महीने में की गई कार्रवाई में पकड़े गए डंपर बता रहे हैं। खास बात यह है कि रेत कारोबारी कार्रवाई को देख रेत का अवैध परिवहन करने नए तरीके भी अपना रहे हैं। हालांकि एक दिन पहले जरूर कलेक्टर-एसपी ने पुलिस और राजस्व अमले की दो शिफ्ट में रेत खदानों पर ड्यूटी लगाई है।

Updated on:
5 Feb 2020, 2:22 PM IST
Published on: