सीहोर

डॉक्टर साहब नौकरी करने गए नहीं, उपस्थिति पंजी पर कर दिए हस्ताक्षर

सेवा में अनुपस्थित रहकर हस्ताक्षर करने वाले डॉक्टर के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश, कार्य की रैंकिंग में वाटम के पांच स्थानों पर लगातार
4 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 10:14 AM IST
hospital
hospital

सीहोर. डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ का ड्यूटी समय पर गायब रहना कोई नहीं बात नहीं है। इछावर के वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक डॉक्टर ने हद की सीमाएं ही पार कर दी। एक एक साथ एक पखबाड़े ड्यूटी से गायब रहने के बाद उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर दिए गए।

यह बात जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति तरूण कुमार पिथोड़े के समक्ष आई।कलेक्टर ने गायब रहने के बाद भी उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने वाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के निर्देश बीएमओ को दिए गए।

सीएमएचओ डॉ.डीआर अहिरवार ने बताया कि बैठक में वर्ष 2017-2018 में संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लक्ष्य एवं उपलब्धि की विस्तृत एवं सूक्ष्म समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने इछावर के वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सक डॉ.संजीव रघुवंशी द्वारा सेवा पर अनुपस्थित रहने के उपरांत भी उपस्थिति पंजी पर एक साथ पखवाड़े भर की उपस्थिति हस्ताक्षर को गंभीरता से लिया।

उन्होंने बीएमओ इछावर को संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध थाने में अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने संबंधित चिकित्सक के रिकार्ड की भी जांच करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए है। इसी तरह वीरपुर डेम में पदस्थ सुपरवाइजर्स द्वारा ई-स्वास्थ्य मॉनीटरिंग के दिशा निर्देश प्राप्त करने में मोबाइल कव्हरेज के कारण आ रही दिक्कतो को दूर करने के लिए सुपरवाइजर को वॉकीटाकी वायरलेस सिस्टम प्रदान करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए गए है।

गांव में चौपाल लगाकर करें स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा
कलेक्टर ने बीएमओ को निर्देशित किया वे गांव में चैपाल लगाकर स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करें तथा इसकी रिपोर्ट सीएमएचओ के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत करें।इसके लिए सेक्टर एमओ, स्वास्थ्य सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू, एएनएम तथा आशाओं की सेवाएं लेने के निर्देश भी दिए गए है। बुदनी में पदस्थ महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ.सानू सक्सेना के निरंतर सेवा में अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई भी डॉक्टर नशे में मिला को खैर नहीं
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले के किसी भी स्वास्थ्य संस्था,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोई भी ड्यूटी डॉक्टर नशे में पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं इसके लिए संबंधित बीएमओ अथवा सिविल सर्जन पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि ऐसे चिकित्सकों के विरूद्ध मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भी पत्र लिखकर उनकी प्रेक्टिस पर रोक लगाने तथा पंजीयन निरस्त किए जाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए है।

रैंकिंग में लगातार आखिरी पांच स्थानों पर रहने वाले डॉक्टर होंगे सेवा से पृथक
कलेक्टर के निर्देश पर जिले मेें पदस्थ चिकित्सकों के समस्त कार्या की लक्ष्य उपलब्धि के आधार पर प्रत्येक बैठक में रैंकिंग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें बेहरत कार्य के लिए टॉप 5 रंैक में प्रथम सीहोर शहरी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिलीप चैरसिया रहें वहीं टॉप में 5 में डॉ.बुशरा सिद्धिकी, डॉ.अरविंद सिन्हा ,डॉ.पुष्पा चंदेल और डॉ.जीडी सोनी का नाम शामिल है वहीं कार्य की प्रगति लक्ष्य एवं आशानुरूप नहीं होने वाले चिकित्सकों में नीचे बॉटम 5 में डॉ.राकेश वर्मा, डॉ.महेश पांडे, डॉ.राहुल जाट, डॉ. रामकुमार झा तथा डॉ. हेनोपमा ठाकुर का नाम शामिल है ऐसे चिकित्सकों के विरूद्ध कलेक्टर ने कहा कि जो चिकित्सक निरंतर 2 बार बॉटम में 5 में पाया जाता है तो उसके दो इंक्रीमेंट रोके जाएं वहीं 5 बार बॉटम 5 वाले चिकित्सकों की विभागीय जांच संस्थित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएं वहीं जो चिकित्सक वर्ष पर बॉटम 5 में निरंतर पाया जाता है तो उसके विरूद्ध शासकीय कार्य में लापवाही बरतने के लिए सेेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में बेहतर सेवाएं प्रदान नहीं करने वाले चिकित्सा अधिकारी डॉ.मुकुल शर्मा तथा डॉ.नरपत सिंह के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

आईएसओ अवार्ड के लिए प्रावधान सख्ती से करें लागू
कलेेक्टर ने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन से कहा कि जिला चिकित्सालय को आईएसओ अवार्ड कराने के लिए क्वॉलिटी इंस्योरेंस एवं कायाकल्प अभियान के सभी प्रावधान सख्ती से लागू किए जाएं। ई-स्वास्थ्य निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले 11 स्वास्थ्य सुपरवाइजर्स के विरूद्ध नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।कलेक्टर में वर्ष 2018 -2019 के लक्ष्य एवं उपलब्धि के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश सभी बीएमओ तथा सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स को दिए है।

बैठक में यह थे उपस्थित
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एसपी सिंह, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा एचएस नीमजे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.टीआर उईके ,सिविल सर्जन डॉ.एए कुरैशी, जिला कुष्ठ निवारण अधिकारी डॉ.आनंद शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी क्षमा बर्वे, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ.पदमाकर त्रिपाठी, अंधत्व निवारण अधिकारी डॉ.उमेश श्रीवास्तव सहित समस्त बीमएमओ, बीईई, बीपीएम, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर,सुपरवाईजर्स, जिला कार्यक्रम प्रबंधक धीरेन्द्र आर्य,जिला लेखा प्रबंधक रमाकांत द्विवेदी, जिला मूल्यांकन अधिकारी नीलेश गर्ग सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

तीन साल से नौकरी पर आई ही नहीं, लापरवाह एएनएम निलंबित
इधर, नसरुल्लागंज/ बुदनी सीएमएचओ डॉ.डीआर अहिरवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुदनी तथा नसरूल्लागंज में आयोजित समीक्षा बैठक में बुदनी ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केन्द्र जहाजपुरा में पदस्थ एएनएम कंचन सबनीश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं विगत 3 वर्षों से कार्य पर बिना बताए अनुपस्थित थी। बुदनी के बकतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ लैब टैक्निशियन डीएस यादव के विरूद्ध सेवा से पृथक करने विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र नसरूल्लागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकल्दी में पदस्थ महिला स्वास्थ्य सुपरवाइर (एलएचवी) प्रेमबाई काकोडिया के विरूद्ध शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है सीएमएचओ ने कहा कि संबंधित का जवाब संतुष्टिपूर्ण नहीं पाए जाने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. डीआर अहिरवार ने बताया कि महिला सुपरवाइजर द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए जिला स्तर से दिए गए अनाबद्ध राशि का अब तक हिसाब नही दिया गया है और बैठक में किसी भी प्रकार के व्यय की जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई।

Published on: